रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में निषेधाज्ञा लागू !

Updated:
विज्ञापन

जयपाल सिंह स्टेडियम में निषेधाज्ञा की सूचना

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम और उसके आसपास के इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. यह पाबंदी 18 अक्टूबर 2026 तक जारी रह सकती है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. जानें इस फैसले का अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर क्या असर पड़ेगा.

विज्ञापन

रांची: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम और उसके आसपास के इलाके में निषेधाज्ञा लागू किए जाने की सूचना है. यानी कि स्टेडियम से सटे करीब 10 मीटर के दायरे में धरना-प्रदर्शन और पांच से अधिक लोगों के एक साथ जमा होने पर रोक रहेगी. उल्लंघन की स्थिति में प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- JSSC भर्ती घोटाला: 2022 में CID के पास थी अरुण की पूरी कुंडली, 4 साल बाद हुई गिरफ्तारी

जिला प्रशासन की ओर से अभी तक सार्वजनिक पुष्टि नहीं

बताया जा रहा है कि यह निषेधाज्ञा 18 अक्तूबर 2026 तक स्टेडियम और उसके आसपास लागू रहेगी. हालांकि, इस संबंध में रांची जिला प्रशासन की ओर से अभी तक सार्वजनिक रूप से कोई आधिकारिक आदेश या पुष्टि सामने नहीं आई है. इसलिए निषेधाज्ञा की अवधि और लागू किए गए प्रतिबंधों की अंतिम स्थिति प्रशासनिक आदेश जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.

गौरतलब है कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले दिनों से JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का धरना-प्रदर्शन चल रहा है. प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और विभिन्न मांगों को लेकर अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं. हाल में जिला प्रशासन के अधिकारी भी धरना स्थल पहुंचे और प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत की थी.

ये भी पढ़ें- रांची के प्रमुख चौक-चौराहों पर बनेंगे अत्याधुनिक सार्वजनिक शौचालय



विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola