ePaper

पलामू : पत्थर से कूच कर दोस्तों ने की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 02 Jun 2024 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू : पत्थर से कूच कर दोस्तों ने की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

पलामू के मेदिनीनगर के पांकी थाना क्षेत्र में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है. घटना गुरुवार की है. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

पलामू, चंद्रशेखर सिंह : मेदिनीनगर के पांकी थाना क्षेत्र के होटाई गांव के डेमा जंगल से पुलिस ने रविवार को एक शव को बरामद किया है. शव की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव के कमल देव यादव के 24 वर्षीय पुत्र फुलेश्वर यादव उर्फ गुठल यादव हुई है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार फुलेश्वर यादव गुरुवार से लापता था. बताया जाता है कि फुलेश्वर यादव और उसके अन्य तीन दोस्तों ने साथ में शराब पी. शराब पीने के बाद पैसों के लेन-देन के मामले में कहासुनी हुई. इसके बाद उसके दोस्तों ने पत्थर से कुचल कर फुलेश्वर यादव की हत्या कर दी और डेमा जंगल में फेंक दिया था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है. इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि रविवार को ग्रामीणों के सूचना के आधार पर लेस्लीगंज व पांकी थाना पुलिस बल के साथ पांकी थाना क्षेत्र के होटाई गांव से डेमा जंगल से युवक का शव बरामद किया है. हत्या के आरोप में नगड़ी गांव के सोनू भुइयां समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक गुरुवार को हुआ था लापता

बताया जाता है कि बीते गुरुवार से फुलेश्वर यादव लापता था. परिजनों ने खोजबीन के बाद गुमशुदगी का मामला लेस्लीगंज में दर्ज कराया गया था. रविवार की सुबह जानवर चराने के दौरान शव को ग्रामीणों के द्वारा देखा गया उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. एसडीपीओ ने बताया कि मृतक फुलेश्वर यादव ने तीन हजार रूपया आरोपियों से लिया था. आरोपियों द्वारा मांगने पर फुलेश्वर नहीं दे रहा था. इसे लेकर घटना को अंजाम दिया गया है.

Also Read : पिस्टल दिखा युवक को अगवा कर ले गये, गोली मारी, मौत

Also Read : बुजुर्ग की हत्या का प्रयास, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola