बुजुर्ग की हत्या का प्रयास, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल से मैगजीन व जिंदा गोली बरामद

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के दो नंबर टाउन रेड़मा में पुलिस ने 70 वर्षीय मुरारी तिवारी की हत्या के प्रयास में रौशन कुमार को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार मुरारी तिवारी गुरुवार की शाम बाजार गये थे. देर शाम लौटने के क्रम में घर के पास तीन अपराधियों ने उन्हें रोक कर पता पूछने के बहाने उन पर गोली चलाने का प्रयास किया. लेकिन मुरारी तिवारी के धक्का देने पर अपराधियों के हाथ से पिस्तौल गिर गया. जब मुरारी तिवारी उठकर जाने लगे, तो अपराधियों ने उनका पीछा कर पिस्टल तान दी. लेकिन मैगजीन गिरने के कारण गोली नहीं चली. मामले में पुलिस ने गुरुवार की देर रात रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं घटनास्थल से एक मैगजीन व एक जिंदा गोली भी बरामद किया है. थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि हत्या करने की नीयत से गोली चलायी गयी थी. लेकिन गोली फायर नहीं हुई. मामले में भुक्तभोगी ने गुरुवार की देर रात प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola