पलामू के हाड़ही नदी में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत
पलामू के हुसैनाबाद में मछली पकड़ने गए 40 वर्षीय उदय राम की हाड़ही नदी में डूबने से मौत हो गई. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया.
हुसैनाबाद (पलामू): पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के गुलाबबाग स्टेडियम के समीप हाड़ही नदी में मंगलवार की शाम मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान दाता नगर निवासी उदय राम (40 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे मुहल्ले में शोक की लहर है.
मछली पकड़ने के दौरान गहरे पानी डूबा
जानकारी के अनुसार उदय राम मंगलवार की शाम करीब पांच बजे घर से मछली पकड़ने के लिए हाड़ही नदी गया था. मछली पकड़ने के दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया. करीब दो घंटे बाद शाम सात बजे स्थानीय लोगों की नजर नदी में डूबे युवक पर पड़ी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उदय राम को नदी से बाहर निकाला और इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
ये भी पढ़ें- छो शिकायतों का बड़ा सफर! पंचायत-प्रखंड से होते हुए डीसी तक पहुंच रहे फरियादी
परिजनों को मदद का भरोसा
घटना की जानकारी मिलने पर हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी समेत कई वार्ड पार्षद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. जनप्रतिनिधियों ने घटना की जानकारी ली और शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव
घटना की सूचना मिलने पर हुसैनाबाद पुलिस भी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. देर शाम होने के कारण मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका. पुलिस के अनुसार बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- 10 दिन पहले दफन हुआ था युवक, पिटाई की खबर मिलते ही पुलिस ने खुदवाई कब्र, निकाला शव
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए