International Literacy Day: ‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ अभियान में बच्चों ने 30 मिनट तक किया पठन अभ्यास

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद बच्चे, प्राचार्य व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मेदिनीनगर के स्कूल में सामूहिक पठन कार्यक्रम आयोजित, प्राचार्य ने बच्चों को किताबों से जुड़ने का महत्व समझाया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर (पलामू): अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मेदिनीनगर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (गर्ल्स केजी स्कूल) में सामूहिक पठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार किताबें पढ़ीं और लगातार आधे घंटे तक पठन का अभ्यास किया.

विज्ञापन

‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ रहा अभियान का शीर्षक

विद्यालय के प्राचार्य आशिष कुमार दुबे ने बताया कि पठन अभियान का शीर्षक ‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ रखा गया है. उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ रहा है, जिससे उनकी किताबों से दूरी लगातार बढ़ रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को उनकी पसंद की किताबें बिना किसी भटकाव के आधे घंटे तक पढ़ने का अभ्यास कराया गया.

ये भी पढ़ें- धान रोपनी का समय खत्म, मूसलाधार बारिश के बाद भी खेतों में उतर रहे पलामू के किसान

उन्होंने कहा कि शांत मन से नियमित रूप से पढ़ने की आदत बच्चों के मानसिक विकास के लिए काफी लाभदायक है. इससे बच्चों का शब्दकोश समृद्ध होता है, कल्पनाशीलता बढ़ती है और आत्मविश्वास भी मजबूत होता है. बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना उन्हें जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

शिक्षकों ने भी किया पठन का अभ्यास

कार्यक्रम में बीआरसी के सत्येंद्र पाठक ने भी भाग लिया और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. अभियान की खास बात यह रही कि विद्यार्थियों के साथ प्राचार्य और विद्यालय के शिक्षकों ने भी सामूहिक रूप से पठन का अभ्यास किया. मौके पर विद्यालय की मैनेजर अनूप कौर, राज्य स्तर से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती बीना रहमान, डॉ. मंजू कुमारी पांडेय, शैलेंद्र प्रताप सिंह, रोमा राज, सुनीता प्रसाद, कंचनबाला, सुरजीत कुमार पटेल, सुधीर कुमार मेहता और विकास रंजन समेत विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे. सभी ने अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया.

ये भी पढ़ें- 10 दिन पहले दफन हुआ था युवक, पिटाई की खबर मिलते ही पुलिस ने खुदवाई कब्र, निकाला शव

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola