मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 30 Jan 2026 9:44 PM
मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
छतरपुर. थाना क्षेत्र के लठेया पिकेट द्वारा युवक के साथ मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम की. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम लठेया गांव के ताराचंद विश्वकर्मा के साथ पिकेट के पदस्थापित जवानों के द्वारा बाइक चेकिंग के दौरान मारपीट करने का आरोप है. इसके विरोध में ग्रामीणों ने छतरपुर-जपला मुख्य पथ को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि पिकेट द्वारा अक्सर बाइक चेकिंग के दौरान आने जाने वाले राहगीरों के साथ बेवजह मारपीट की जाती है. किसान ताराचंद विश्वकर्मा अपने दुकान से थोड़ी दूरी पर सामान लाने जा रहे थे, तभी पिकेट के समीप बाइक जांच के दौरान मारपीट की घटना घटी. जिससे ताराचंद विश्वकर्मा को काफी चोट आयी. इसके विरोध में ग्रामीणों ने पिकेट के समीप मुख्य पथ को जाम कर दिया. जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. पिकेट प्रभारी धर्मवीर यादव ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है. मारपीट की घटना का जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










