हरिहरगंज: वज्रपात की चपेट में आने से मवेशी चरा रहे ग्रामीण की मौत
Updated:
विज्ञापन
हरिहरगंज के दलपतपुर गांव में उस वक्त मातम छा गया जब मवेशी चराने गए कुलदीप यादव वज्रपात का शिकार हो गए. गंभीर रूप से झुलसने के बाद अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन
हरिहरगंज. पीपरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव निवासी कुलदीप यादव (55) की बुधवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना उस समय हुई, जब वह घर से थोड़ी दूर मवेशी चराने गये थे.
विज्ञापन
इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से वह गंभीर रूप से झुलस गये. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से परिजन व ग्रामीण उन्हें तत्काल हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे.
यहां चिकित्सक डॉ. साजिद ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि कुलदीप यादव के शरीर के कई हिस्सों पर झुलसने के निशान मिले हैं. जांच के दौरान उनकी मौत हो चुकी थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन