सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का एकमात्र उपाय: अनिल कुमार सिंह

शुक्रवार को प्रभात खबर ने पाटन मध्य विद्यालय में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.
फोटो:11डालपीएच 10, 11 व 12 प्रतिनिधि, पाटन शुक्रवार को प्रभात खबर ने पाटन मध्य विद्यालय में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक भारती गुप्ता ने की. संचालन शिक्षक रामलाल महतो व धन्यवाद ज्ञापन रामनरेश तिवारी ने किया. कार्यक्रम में शामिल प्रबुद्धजनों ने साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी. मुख्य अतिथि पाटन थाना के पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने साइबर अपराध व उससे जुड़े अपराधियों की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में साइबर अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है. आम नागरिकों की सजगता व सतर्कता के अभाव में इस तरह की घटनाओं में वृद्धि हो रही है और साइबर अपराधी अपने मिशन में कामयाब हो रहे हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिये सतर्कता ही एकमात्र उपाय है. आम नागरिकों को साइबर अपराध से बचने के लिये जागरूक हाेने की आवश्यकता है. प्रभात खबर ने इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का जो अभियान शुरू किया है, वह सराहनीय कदम है. जब लोग इसके प्रति जागरूक होंगे, तो साइबर अपराध से बचेंगे और इससे जुड़े आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगेगी. उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी मोबाइल पर फोन कर लोगों को कई तरह के प्रलोभन देते हैं. साथ ही उनसे गोपनीय जानकारी भी हासिल कर लेते हैं. इस तरह लोग ठगी के शिकार हो जाते हैं. लोगों को चाहिये कि अनजाने नंबरों को रिसीव नहीं करें और अपनी गोपनीय जानकारी किसी को न दें. साथ ही सर्तक रहें, जानकार बनें और साइबर अपराधी से लुटने से स्वयं बचें और अन्य लोगों को भी बचायें. उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी द्वारा बहुत प्रकार का प्रलोभन दिया जाता है. इसलिए किसी भी व्यक्ति के प्रलोभन में पड़कर उसके झांसे में नहीं आना है. साइबर अपराधियों द्वारा कभी नौकरी लगने, लॉटरी निकलने समेत और भी कई प्रलोभन दिया जाता है. इसलिए कई व्यक्ति प्रलोभन में पड़कर अपना सब कुछ खो बैठते हैं. जागरूक बनें,जानकर बनें और सुरक्षित रहें : थाना प्रभारी थाना प्रभारी लालजी ने कहा कि साइबर का सिर्फ एक ही उद्देश्य आसानी व किसी भी मध्यम से पैसा कमाना. वह भी घर बैठे लोगों की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर खाता से पैसा उड़ा लेना होता है. उन्होंने कहा कि प्रभात खबर द्वारा इसे लेकर जो जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य भी लोगों को जागरूक करना ही है. उन्होंने कहा कि जागरूक बनें,जानकर बनें और सुरक्षित रहें. उन्होंने कहा कि स्कूल में कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य है जब बच्चे जागरूक बनेंगे,तो अपने अपने अभिभावकों को भी जागरूक करेंगे. ताकि किसी प्रकार के झांसे में नहीं आना है. लॉटरी निकलने,केवाईसी के नाम पर अनजाने नंबरों से ओटीपी मांगा जाए तो वैसे प्रलोभन में नहीं आना है. साइबर अपराध को रोकने के लिये पुलिस प्रशासन सक्रिय है. आम लोगों को भी सावधानी बरतनी होगी. किसी तरह के प्रलोभन या झांसे में नहीं आयें. उन्होंने साइबर अपराध से बचने का उपाय बताया. कहा कि इस तरह की घटना की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को देना चाहिये. ताकि साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके. यदि साइबर अपराधी फोन कर प्रलोभन दे, तो तत्काल हेल्प लाइन नंबर 1930 पर सूचना दें. सोशल साइट पर गोपनीय जानकारी शेयर नहीं करेें : आनंद राम पुअनि आनंद राम ने बच्चों को समझाया बताया कि अक्सर बच्चे मोबाइल का उपयोग करते हैं. इस दौरान अंजान नंबर से फाेन आने पर वे रिसीव कर लेते हैं और ओटीपी मांगे जाने पर बता देते हैं. इस तरह लोग ठगी के शिकार हो जाते हैं. उन्होंने सोशल साइट पर अपना गोपनीय जानकारी शेयर नहीं करने की सलाह दी. मौके पर विपिन कुमार रवि, श्रीकांत पांडेय, उमेश कुमार, रामाधार राम, आफताब आलम, रूबी देवी, उपेंद्र प्रसाद गुप्ता, सोनल कुमार, अनुज कुमार, सुशील कुमार सिंह, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवंती कुंअर, संयोजिका मंजू देवी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




