गांवों में 1500 पौधा लगायेगा वनवासी कल्याण केंद्र

Published by : DEEPAK Updated At : 22 Jun 2025 11:03 PM

विज्ञापन

शहर के बैंक कालोनी स्थित प्रमंडलीय कार्यालय में वनवासी कल्याण केंद्र का बैठक संपन्न हुआ. इस दौरान संस्था के सेवा कार्यों व संचालित गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गयी

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर के बैंक कालोनी स्थित प्रमंडलीय कार्यालय में वनवासी कल्याण केंद्र का बैठक संपन्न हुआ. इस दौरान संस्था के सेवा कार्यों व संचालित गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. तय किया गया कि संस्था के पलामू विभाग (पलामू, गढ़वा, लातेहार जिला) में पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान पलामू विभाग के 108 गांवों में संस्था ने जुलाई माह में 15 हजार पौधा लगायेगा. साथ ही अन्य लोगों को पौधा लगाने व उसे बचाने के लिए जागरूक किया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय सह श्रद्धा जागरण प्रमुख महरंग उरांव, क्षेत्रीय ग्राम विकास प्रमुख राघो राणा, प्रांत ग्राम विकास प्रमुख प्रदीप कुमार महतो, जिला सचिव अश्विनी मिश्रा सहित कई लोग शामिल थे. समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय ग्राम विकास प्रमुख ने बताया कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ग्रामीणों की सामाजिक आर्थिक दशा सुधारने का प्रयास किया जा रहा है. समूह से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत व स्वावंलबी बन रही हैं. बैठक में बताया गया कि पलामू विभाग के 302 गांवों में 108 स्वयं सहायता समूह संचालित है. इन समूहों से 3,337 महिलाएं जुड़ी हैं. रांची में पांच व छह जुलाई को ग्राम विकास अध्ययन वर्ग का आयोजन किया जायेगा. इसमें समूह से जुड़ी महिलाएं भाग लेंगी. संस्था के द्वारा पांच से आठ अक्टूबर के बीच पलामू, गढ़वा और लातेहार के एक-एक स्थान पर वन सब्जी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा.बैठक का संचालन प्रांत ग्राम विकास प्रमुख प्रदीप कुमार महतो ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola