Road Accident : झारखंड में दो सगी बहनों की सड़क हादसे में मौत

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Oct 2020 1:58 PM

विज्ञापन

Road Accident : मेदिनीनगर : पलामू जिले में आज शुक्रवार को मेदिनीनगर- औरंगाबाद मुख्य पथ एन एच-75 पर पड़वा थाना क्षेत्र के पड़वा बाजार के पास ट्रक ने पीछे से एक बाइक में टक्कर मार दी. इससे बाइक पर सवार दो सगी बहनों की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल भेजा और शव को कब्जे में लेकर ट्रक व बाइक को जब्त कर लिया.

जानकारी के अनुसार गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र के कोटा के बिनोद राम अपनी पत्नी प्रमीला देवी व दो बच्चे संस्कार कुमार व आदित्य कुमार को लेकर बाइक से पड़वा उत्कर्ष बैंक में आ रहा था. रास्ते में नावाबाजार थाना क्षेत्र के चेचरिया में अपनी ससुराल से बिनोद राम ने अपनी साली बेबी कुमारी को भी बाइक पर बैठाकर पड़वा उत्कर्ष बैंक के पास पहुंच कर बाइक खड़ी ही की थी कि पीछे से ट्रक ने धक्का मार दिया. इससे बेबी कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि महिला प्रमीला देवी की मौत मेदिनीनगर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी.

इस घटना की जानकारी मिलते ही पड़वा थाना प्रभारी श्यामलाल हांसदा ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और घायलों को मेदिनीनगर अस्पताल भेजा. पुलिस ने ट्रक व बाइक को भी जब्त कर लिया है.

Also Read: Sharad Purnima, Kojagari Lakshmi Pooja 2020 : झारखंड में शरद पूर्णिमा व कोजागरी लक्ष्मी पूजा आज, ये है परंपरा

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola