युवक ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या

Updated at : 12 Mar 2026 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
युवक ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या

युवक ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या

विज्ञापन

विश्रामपुर. रेहला थाना क्षेत्र के उरसुला गांव के 21 वर्षीय युवक प्रत्युष कोमल कुमार उर्फ ननहकू ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार सुबह की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार मृतक प्रत्युष कोमल कुमार कुछ दिनों से मानसिक तनाव में रहता था. उसने घर में ही फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर रेहला पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया. थाना प्रभारी गुलशन विरुआ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है. इधर क्षत्रपति फाउंडेशन के सचिव गोपाल राम मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया. इसके अलावा उन्होंने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola