ePaper

कलश स्थापना के साथ श्रीरामचरित मानस पाठ महायज्ञ शुरू

Updated at : 22 Sep 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
कलश स्थापना के साथ श्रीरामचरित मानस पाठ महायज्ञ शुरू

कलश स्थापना के साथ श्रीरामचरित मानस पाठ महायज्ञ शुरू

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर के गायत्री मंदिर रोड सुदना स्थित तुलसी मानस मंदिर परिसर में श्रीरामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ का 43 वां अधिवेशन सह दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हुआ. मालूम हो कि महायज्ञ को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गयी थी. शाम में विधिवत हनुमत पूजन के बाद 12 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू हुआ. सोमवार की सुबह में अखंड कीर्तन के समापन के बाद विधि विधान से कलश स्थापना हुआ. आचार्य पंडित मिथिलेश मिश्रा ने विधि विधान से पूजा अनुष्ठान कराया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीराम दरबार की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान किया गया. यजमान विनोद दुबे व उनकी धर्म पत्नी निर्मला देवी पूजा अनुष्ठान में शामिल हुए. इधर जौनपुर से पधारे मानस व्यास पंडित विनोद गौरव शास्त्री के नेतृत्व में संगीतमय मानस पाठ शुरू हुआ. मानस पाठ में कई विद्वतजन शामिल रहे. आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुणचंद सिंह ने बताया कि सायंकालीन सत्र में मां शारदा शक्तिपीठ मैहर से पधारी महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा व गोरखपुर के मानस मर्मज्ञ पंडित हेमंत तिवारी राम कथा का रसपान करायेंगे. प्रतिदिन एक अक्टूबर तक पूजा अनुष्ठान, मानस पाठ व भगवान की कथा होगी. दो अक्टूबर को पूजा हवन के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति और प्रतिमा विसर्जित किया जायेगा. महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह है. कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक प्रवचन पंडाल व मंच बनाया गया है. इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समिति के जयप्रकाश सिंह,संतोष पांडेय, अजय सिंह, परशुराम प्रसाद, वाल्मीकि तिवारी, प्रेमचंद पाठक, बृजकिशोर तिवारी, धीरेन्द्र पांडेय, अविनाश पांडेय सहित कई लोग सक्रिय हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola