ट्रेन से महिला की कटकर मौत के मामले में मृतका के भाई ने प्राथमिकी दर्ज करायी

Updated:
विज्ञापन
ट्रेन से महिला की कटकर मौत के मामले में मृतका के भाई ने प्राथमिकी दर्ज करायी

शहर थाना क्षेत्र के आबादगंज रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार को 35 वर्षीय महिला शोभा देवी ने ट्रेन से कट कर जान दे दी थी.

विज्ञापन

घटना बुधवार की है मृतका के भाई ने आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के आबादगंज रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार को 35 वर्षीय महिला शोभा देवी ने ट्रेन से कट कर जान दे दी थी. इस मामले में मृतका के भाई समीर कुमार पांडेय ने लेस्लीगंज थाना में आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है. मृतिका शोभा देवी का ससुराल लेस्लीगंज थाना के दीदरी गांव व मायका तरहसी थाना के बेदानी गांव में है. लेस्लीगंज के थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने बताया कि आवेदन गुरुवार की शाम को प्राप्त हुआ है. उन्होंने बताया कि भुक्तभोगी के परिवार के द्वारा शहर थाना में भी आवेदन दिया गया है, लेकिन लेस्लीगंज थाना में भी आवेदन पड़ा हुआ है. इस मामले में जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी को बुलाकर पूछताछ की जायेगी. उसके बाद प्राथमिकी दर्ज होगी. समीर ने मृतिका के पति संजीव कुमार पांडेय, भैसुर राजीव पांडेय व शीला देवी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. समीर का कहना है कि बहन शोभा देवी को उसके पति, भैसुर व ननद के द्वारा लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. इससे तंग आकर शोभा ने ट्रेन से कट कर अपनी जान दे दी है. बहन की शादी 2005 में हुई थी. शादी के कुछ दिनों के बाद ही उसके पति व ससुराल के लोगों के द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. कुछ दिनों पूर्व ही मृतिका के मायके में चैती छठ हुआ था. जहां पर सभी के सामने उनके पति संजीव पांडेय ने शोभा देवी के साथ मारपीट की थी. समीर ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम के समय भी ससुराल पक्ष के कोई व्यक्ति नहीं थे. मृतिका के पति के द्वारा मायके के लोगों से फोन से बात करने नहीं दिया जाता था. कहा कि मारपीट को लेकर कई बार बहन के ससुराल और कचहरी में इस मामले में पंचायती भी हुई थी जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए थे. पंचायती में ससुराल पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया था. कहा कि बहन शोभा पति, बच्चों के भविष्य व परिवार के मान सम्मान को ध्यान में रखते हुए पुलिस केस करने से मना करती रहती थी. आरोप लगाया है कि जानकारी मिली है कि घटना से एक दिन पहले बहन शोभा व बहनोई अपने गांव दादरी में ही थे. दोनों के बीच में झगड़ा भी हुआ था. बताया कि जिस दिन यह घटना हुई थी. उस दिन जब इस बारे में भगिनी के द्वारा सूचना मिली कि शोभा सुबह 10 बजे से ही लापता है. इस संबंध में समीर ने जब अपने बहनोई से फोन पर घटना की जानकारी लेने की कोशिश की तो काफी गुस्सा होकर गाली-गलौज करते हुए देख लेने की धमकी देकर फोन काट दिये थे. मृतक के भाई समीर का कहना है कि इन लोगों पर प्राथमिक दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola