श्रीमहावीर नवयुवक दल जेनरल का कमेटी घोषित

Updated:
विज्ञापन
श्रीमहावीर नवयुवक दल जेनरल का कमेटी घोषित

रामनवमी पूजा महोत्सव को सफल बनाने के लिए श्रीमहावीर नवयुवक दल जेनरल सक्रिय है.

विज्ञापन

पूजा संघों के अध्यक्ष सम्मानित मेदिनीनगर. रामनवमी पूजा महोत्सव को सफल बनाने के लिए श्रीमहावीर नवयुवक दल जेनरल सक्रिय है. शुक्रवार की शाम को जेनरल के कार्यालय में सम्मान समारोह हुआ. जेनरल के अध्यक्ष युगल किशोर ने शहर के सभी पूजा संघ के अध्यक्षों को माला पहना कर व पगड़ी बांध कर सम्मानित किया. अध्यक्ष श्री किशोर ने पूजा संघ के अध्यक्षों से समय पर रामनवमी की शोभायात्रा निकालने की अपील की. उन्होंने कहा कि पूजा संघों सहयोग से रामनवमी महोत्सव को ऐतिहासिक रूप देने में सफलता मिलेगी. सभी पूजा संघ अधिक से अधिक महावीरी झंडा के साथ शोभायात्रा में शामिल हों. प्रशासन के दिशा निर्देश का पालन करते हुए सभी पूजा संघ को रामनवमी महोत्सव को सफल बनाना है. शोभायात्रा के दौरान सभी पूजा संघ ध्वनि विस्तारक यंत्र से सिर्फ भजन गीत बजायेंगे. समारोह में जेनरल अध्यक्ष श्री किशोर ने पदधारियों की घोषणा की और उन्हें पगड़ी बांध कर सम्मानित किया. कमेटी में विजय ओझा को महामंत्री, मुकेश अग्रवाल व प्रभात अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, राजीव चंद्रवंशी व आकाश राज को प्रधान कैप्टन की जिम्मेवारी दी गयी. सुरेश कुमार टाम, दीपू चौरसिया, अरविंद अग्रवाल, अशोक गिरी, शुभम राज, रीतेश, प्रदीप कुमार अकेला, श्यामजी चौधरी, अमृत अग्रवाल, चंद्रभूषण जायसवाल, शुभम गुप्ता, विकास सिंह, विवेक चौबे, नीरज, मुन्ना को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी. प्रकाश गोस्वामी, रीतेश, आयुष राज, आकाश चतुर्वेदी, अमित, कुणाल, छोटू त्रिपाठी, मनीष वर्मन, अविनाश दूबे, सुनील गोस्वामी, नितीश सिंह, कुंदन सिंह, सन्नी, को मंत्री पप्पू सारथी, निशांत सारथी, सियाकत सारथी, हमीद सारथी, राजा राज को संगठन मंत्र बनाया गया. सुशील तिवारी, कैप्टन, सुनील चंद्रवंशी, विशाल, विक्की चंद्रवंशी, सुनील कुमार उप प्रधान कैप्टन, जितेंद्र कुमार पूजा प्रभारी, धीरज व गुडू रथ प्रभारी, गुप्तेश्वर सिंह व अजय चंद्रवंशी कार्यालय प्रभारी बनाए गये हैं. संरक्षक मंडल में गणेश गिरी, मनोज सिंह, राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह, दुर्गा जौहरी, प्रमोद अग्रवाल, बबलू गुप्ता, राजेंद्र सिन्हा, बिटू पाठक, अमित तिवारी, सोनू सिंह नामधारी, कंचन अग्रवाल, नागेंद्र प्रसाद नागिन, अभिषेक सिंह, रामनरेश स्वर्णकार व रामनाथ चंद्रवंशी को शामिल किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola