ePaper

बे-मौसम बारिश ने नगर निगम प्रशासन की खोली पोल, मुहल्लों में नाली का पानी सड़क पर

Updated at : 02 May 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
बे-मौसम बारिश ने नगर निगम प्रशासन की खोली पोल, मुहल्लों में नाली का पानी सड़क पर

झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने का सीधा असर पलामू में देखा गया. गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे के बाद आकाश में बादल छाने लगा और तेज हवा चलने लगी

विज्ञापन

फोटो 2 डालपीएच- 15-16 प्रतिनिधि : मेदिनीनगर. झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने का सीधा असर पलामू में देखा गया. गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे के बाद आकाश में बादल छाने लगा और तेज हवा चलने लगी. इस तरह मौसम सुहाना हो गया. करीब तीन बजे से गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. तेज आंधी व पानी के साथ ओलावृष्टि भी हो रही थी. करीब एक घंटे तक बारिश हुई. रुक रुक कर देर शाम तक बारिश और ओलावृष्टि होती रही. इस कारण पलामू के तापमान में तेजी से गिरावट हुई और लोगों को ठंड का एहसास होने लगा. यह स्थिति पलामू जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में एक समान देखा रहा. मालूम हो कि पिछले शनिवार को पलामू का तापमान 44.01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. रविवार को भी दोपहर में हल्की बारिश हुई थी. इसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट से तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. सोमवार व मंगलवार को तापमान एक समान रहा. बुधवार से धूप तेज होने लगा और तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई. बारिश के बाद धूप में तेजी आने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे. गुरुवार को दोपहर बाद बारिश होने के कारण तापमान गिरा. जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों के लोग इस सुहाने मौसम का भरपूर आनंद उठाते देखे गए. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहरी इलाके में तेज बारिश के कारण कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति बन गई. बारिश होने से नगर निगम कार्यालय परिसर तालाब का रूप ले लिया. इसके अलावा वकालत खाना, सरकारी बस डिपो से काली मंदिर तक सड़क पर जल जमाव हो गया. शहर के शास्त्री नगर, पहाड़ी मोहल्ला के ग़महेल स्थान रोड,राहत नगर सहित अन्य मोहल्ला में नाला,नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था. शहर के विभिन्न मुहल्लों में सड़क पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. कई घंटे तक सड़क पर नाला- नाली का गंदा पानी जमा रहा.इधर कोयल पुल पर जल जमाव से लोगों को काफी परेशानी हुई. तेज बारिश होने के कारण कोयल पुल पर एक से डेढ़ फीट पानी जमा हो गया था. आवागमन में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. बताया जाता है कि कोयल पुल पर पानी निकासी के लिए जो जगह बनाया गया है वह मिट्टी व बालू से जाम हो गया है. सफाई के अभाव में यह स्थिति बनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola