पानी चोरी के खिलाफ छापामारी, मोटर जब्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नगर निगम ने चलाया रेड़मा में चलाया अभियान
विज्ञापन
मेदिनीनगर.
नगर आयुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन के निर्देश के आलोक में नगर निगम प्रशासन ने पानी चोरी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. शनिवार को निगम की टीम ने रेड़मा में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान दीनानाथ तिवारी रोड में जलापूर्ति पाइप में लगे एक मोटर को जब्त किया गया. इसके अलावा पांच अवैध पानी कनेक्शन चिह्नित किये गये. इन्हें निगम प्रशासन जल्द ही नोटिस जारी कर विधि सम्मत कार्रवाई करेगा. सहायक नगर आयुक्त एमएफ रहमान ने बताया कि निगम क्षेत्र में जो पानी का अवैध कनेक्शन लेकर उपयोग कर रहे हैं, वे नगर निगम कार्यालय में आवेदन देकर अपना कनेक्शन वैध करा लें. अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. टीम में नगर प्रबंधक दिलीप कुमार, उपेंद्र कुमार, पाइप लाइन निरीक्षक छोटेलाल गुप्ता, मिस्त्री प्रदेश पासवान, सिकंदर कुमार, रंजीत कुमार शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










