व्यवसायी संघ के अध्यक्ष बने प्रभात अग्रवाल
पलामू जिला व्यवसायी संघ की बैठक रविवार को संत मरियम स्कूल परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष प्रभात कुमार अग्रवाल ने की.
मेदिनीनगर. पलामू जिला व्यवसायी संघ की बैठक रविवार को संत मरियम स्कूल परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष प्रभात कुमार अग्रवाल ने की. संचालन रोहिनी सिंह ने किया. रोहिनी सिंह ने जिला व्यवसायी संघ की स्थापना के बारे में लोगों को जानकारी दी. कहा कि जिला व्यवसायी संघ हमेशा व्यवसायियों की समस्या को लेकर मुखर रहता है. अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गणेश गोस्वामी ने प्रभात अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव दिया. सर्वसम्मति से प्रभात अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया. मौके पर प्रभात अग्रवाल ने कहा कि अभी तक संगठन के लिए व्यवसायियों को जो समय देना चाहिए था, उसके अनुपात में वे कम समय दे रहे हैं. आने वाले समय में व्यवसायियों को संगठन के लिए समय देना होगा, तभी संगठन का विकास होगा. साथ ही व्यवसायियों के माध्यम से जिला के विकास के लिए भी पहल की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि 2025 में जिला व्यवसायी संघ का 60 वर्ष पूरा हो जायेगा. बैठक में संरक्षक प्रमोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष गणेश गोस्वामी, सचिव नागेंद्र कुमार, मनोज जैन, चैनपुर इकाई अध्यक्ष बिनेश प्रसाद, मनोज कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए