पलामू में पहली बार जन्माष्टमी पर डांडिया-दही हांडी का संगम, पुलिस लाइन में जुटेंगे हजारों लोग

Updated:
विज्ञापन

होटल रामाडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते चैंबर के पदाधिकारीगण | Prabhat Khabar Network

पलामू में पहली बार जन्माष्टमी पर भव्य डांडिया महोत्सव और दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन, जानें क्या है खास तैयारी.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. मेदिनीनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से पांच सितंबर को पुलिस लाइन परिसर में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इसमें पहली बार डांडिया महोत्सव और दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इसके अलावा कृष्ण लीला और भजन संध्या कार्यक्रम में प्रमुख आकर्षण होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

होटल रमाडा में प्रेस कांफ्रेंस में चैंबर के अध्यक्ष विकास सेठी ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर इस तरह का आयोजन पलामू में पहली बार किया जा रहा है. इसका उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि पलामू अब बदल रहा है और लोग सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तेजी से जुड़ रहे हैं. ऐसे आयोजनों से लोगों को एक साथ आने और उत्सव का आनंद लेने का अवसर मिलेगा.

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पलामू एसपी कपिल चौधरी डांडिया महोत्सव और दही-हांडी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड से बाहर के कलाकारों को भी बुलाया गया है. आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से भी सहयोग मिल रहा है. महोत्सव में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा. आयोजकों को उम्मीद है कि कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल होंगे. चैंबर के सदस्य गुरबीर सिंह ने बताया कि आयोजन को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। पुलिस लाइन परिसर में कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए चैंबर के पदाधिकारी और सदस्य लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं.

पलामू के लिए नया होगा. डा सिद्धार्थ

चैंबर के पदाधिकारी डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ ने बताया कि इस तरह का आयोजन पलामू के लिए नया अनुभव होगा. जन्माष्टमी के अवसर पर जिले के लोगों को एक ही मंच पर धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन से जुड़ा कार्यक्रम देखने का अवसर मिलेगा. आयोजन को लेकर चैंबर के पदाधिकारियों और सदस्यों में काफी उत्साह है. महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी सक्रियता से जुटे हुए हैं. मौके पर निलेशचंद्रा, किशन चोपड़ा, वरुण जायसवाल. पीयूष कुमार, जनार्दन अग्रवाल ,अजय अग्रवाल, संतोष गुप्ता, श्रीकांत कुमार अमित लाल आशुतोष लाल ,अनूप कुमार, मनोज सोनी रंजीत कुमार मिश्रा, अनूप कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola