Nepal Flood : 6 दिन से लापता पलामू के महेंद्र की खोज में नेपाल पहुंचे परिजन

Updated:
विज्ञापन

नेपाल के बाणेश्वर में पहुचे महेंद्र के परिजन | Prabhat Khabar Network

नेपाल के हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम करने गए पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा 6 दिनों से लापता हैं। परिजन नेपाल पहुंचकर उनकी तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन

पलामू . जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बड़ंडा-बरवाडीह गांव निवासी 50 वर्षीय महेंद्र विश्वकर्मा नेपाल में आयी बाढ़ के बाद पिछले छह दिनों से लापता हैं. महेंद्र करीब दो माह पूर्व नेपाल के बाणेश्वर स्थित हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम करने गये थे. 25 अगस्त के बाद से परिजनों से उनका संपर्क नहीं हो सका है. इससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाढ़ के बाद अचानक बंद हो गया फोन

महेंद्र की पत्नी कलावती देवी ने बताया कि उनके पति प्रतिदिन फोन पर परिजनों से बातचीत करते थे. नेपाल में बाढ़ आने के बाद अचानक उनका फोन आना बंद हो गया. कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी. अब तक महेंद्र का कोई पता नहीं चलने से परिवार को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है. हालांकि, पत्नी को अब भी भरोसा है कि उनके पति सुरक्षित हैं और जल्द घर लौटेंगे.

परिजन नेपाल पहुंचकर कर रहे तलाश

महेंद्र की तलाश में उनके छोटे भाई उपेंद्र विश्वकर्मा, नरेश विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा और पुत्र लड्डू विश्वकर्मा रविवार को नेपाल के बाणेश्वर के लिए रवाना हुए. काम के दौरान महेंद्र ने जिस स्थान का जिक्र परिजनों से किया था, वहां पहुंचकर वे अपने स्तर से उनकी तलाश कर रहे हैं. परिजनों के अनुसार, अब तक महेंद्र के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है. इसके बावजूद खोजबीन लगातार जारी है.

प्रशासन भी कर रही प्रयास

महेंद्र विश्वकर्मा की खोज को लेकर पलामू जिला प्रशासन और पुलिस भी गंभीरता से प्रयास कर रही है. उनके सकुशल होने की जानकारी जुटाने के लिए संबंधित स्तर पर संपर्क किया जा रहा है. परिजनों ने प्रशासन से महेंद्र की जल्द तलाश कर उन्हें सुरक्षित वापस लाने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: सोन नदी खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर 22 फीट पहुंचा - तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा

पति के सकुशल लौटने का पत्नी को भरोसा

कलावती देवी ने कहा कि नेपाल में हुई त्रासदी के बाद पति से संपर्क टूट जाने से पूरा परिवार परेशान है. हर पल महेंद्र की चिंता सता रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें ईश्वर पर पूरा भरोसा है कि उनके पति सकुशल घर वापस लौटेंगे और उनके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बोले- MMDR विधेयक से झारखंड को 14 हजार करोड़ का नुकसान, ग्रामीणों की लड़ाई लड़ेगी सरकार

तलाशी अभियान में नेपाल सरकार भी कर रही प्रयास

मामले को गंभीरता से लेते हुए हैदरनगर सांसद प्रतिनिधि डॉ अजय कुमार जायसवाल ने परिजनों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया. इस दौरान सांसद बीडी राम से भी परिजनों की बातचीत करायी गयी.

सांसद की ओर से परिजनों को बताया गया कि नेपाल दूतावास और वहां के प्रधानमंत्री स्तर पर महेंद्र विश्वकर्मा के संबंध में संपर्क किया गया है. महेंद्र का पता लगाने और तलाशी अभियान में नेपाल सरकार भी प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola