पलामू : टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
नौडीहा बाजार के रबदा गांव के पास टेंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर में 19 वर्षीय विजय कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने टेंपो और चालक को हिरासत में ले लिया है।
मेदिनीनगर. नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रबदा गांव के पास सोमवार देर शाम टेंपो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल छतरपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.
आपके शहर में
बाजार जाने के लिए निकला था
जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार अपने घर से बाजार जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था. इसी दौरान रबदा के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो से उसकी बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.
एमएमसीएच पहुंचने से पहले ही हो गयी मौत
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सोमवार रात करीब 10 बजे एमएमसीएच रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर मेदिनीनगर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
नौडीहा बाजार पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की है. पुलिस ने मौके से टेंपो और उसके चालक को पकड़ लिया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए