राहुल गांधी पर प्राथमिकी से भड़के केएन त्रिपाठी, बोले- सवालों से डरकर विपक्ष को दबा रही भाजपा

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी | Prabhat Khabar Network

राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज FIR पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भाजपा को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र की आवाज दबाने की साजिश है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने इस मामले को लेकर भाजपा पर लोकतंत्र विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया है. पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस के लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने राजनीतिक बौखलाहट में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह लोकतंत्र की आवाज दबाने के लिए भाजपा की साजिश का परिणाम है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी देश के गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े, वंचित व आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं. इसके कारण केंद्र की भाजपा सरकार बौखला गयी है और उन्हें निशाना बना रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वास्तविक मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है.

विपक्ष के सवालों का जवाब देने में असफल होने पर केंद्र सरकार पुलिस, जांच एजेंसियों और मुकदमों का सहारा लेकर विपक्ष को डराने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा के गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं. कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी देश की जनता के संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति अब देश के मुद्दों का जवाब देने के बजाय सवाल पूछने वालों को डराने तक सीमित हो गयी है. राहुल गांधी को निशाना बनाना देश की जनता की आवाज को दबाने का प्रयास है. राहुल गांधी के खिलाफ जितने मुकदमे दर्ज होंगे, जनता के बीच भाजपा सरकार के खिलाफ उतने ही सवाल खड़े होंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola