सीधी टक्कर के बाद गंभीर हुआ युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

नौडीहा बाजार में टेंपो और बाइक की भीषण टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी चालक और टेंपो को हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रबदा गांव के पास टेंपो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस टक्कर में बाइक सवार विजय कुमार (19 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, विजय कुमार घर से बाजार जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था. इसी दौरान, रबदा के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो से उसकी मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुर्घटना के बाद वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल विजय कुमार को छतरपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रात करीब 10 बजे एमएमसीएच रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर मेदिनीनगर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

नौडीहा बाजार पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार की है. पुलिस ने टेंपो और उसके चालक दोनों को पकड़ लिया है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola