ePaper

पलामू में 13 वर्ष की बच्ची और उसकी भाभी से छेड़खानी, मकान मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 22 Feb 2023 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
मेदिनीनगर शहर थाना

मेदिनीनगर शहर थाना

च्ची और उसकी भाभी अपने परिजनों के साथ आरोपी के घर में किराये पर रहती थी. आरोपी ने वहीं छेड़खानी की. पीड़ित परिवार दो दिन से यहां रह रहा था. आज जब बच्ची की भाभी घर के अंदर थी, तभी मकान मालिक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी.

विज्ञापन

पलामू, सैकत चटर्जी. पलामू में 13 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी की जघन्य घटना हुई है. आरोपी ने बच्ची की भाभी के साथ भी छेड़खानी की. सूचना मिलने के बाद हरकत में आयी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना मेदिनीनगर टाउन थाना की है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.

आरोपी के घर किरायेदार था पीड़ित परिवार

बच्ची और उसकी भाभी अपने परिजनों के साथ आरोपी के घर में किराये पर रहती थी. आरोपी ने वहीं छेड़खानी की. पीड़ित परिवार दो दिन से यहां रह रहा था. आज जब बच्ची की भाभी घर के अंदर थी, तभी मकान मालिक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. बच्ची चीखी, तो उसकी भाभी बाहर निकली. उसने मना किया, तो आरोपी ने उसके साथ भी छेड़खानी शुरू कर दी.

Also Read: Palamu Violence News: पलामू हिंसा में आतंकवादियों का हाथ, चतरा के सांसद सुनील सिंह का दावा
शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी

पहले तो बच्ची की भाभी ने मकान मालिक को समझाकर मामला शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना. और उग्र हो गया. मामला बेकाबू होता देख बच्ची और उसकी भाभी ने शोर मचाना शुरू किया. शोर सुनकर पड़ोसी जमा हो गये. भीड़ में से ही किसी ने आरोपी को पकड़ा. किसी और ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: झारखंड: पलामू में दो पक्षों में मारपीट, पत्थरबाजी और आगजनी में कई लोग घायल, धारा 144 लागू
गिरफ्तार करने गयी पुलिस के साथ भी आरोपी ने की बदतमीजी

पुलिस के साथ भी आरोपी ने जमकर बवाल काटा. पुलिस के साथ बदतमीजी करते हुए उसने पुलिस को ही देख लेने की बात कही. बाद में पुलिस ने सख्ती बरतते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी पर लगेगा पोक्सो एक्ट

टाउन थाना प्रभारी अभय सिन्हा ने बताया की आरोपी राजू राम ठेला पर चाट-चाउमीन बेचता है. आदतन वो शराब पीता है. घटना के समय भी नशे में था. अब राजू पर पीड़ित बच्ची के शिकायती बयान के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होगा. पीड़िता की भाभी के बयान के आधार पर तथा पुलिस के साथ बदसलूकी करने के लिए अलग से अन्य कई धाराएं लगायी जायेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola