राजदिरिया में होली मिलन समारोह का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
राजदिरिया में होली मिलन समारोह का आयोजन

राजदिरिया में होली मिलन समारोह का आयोजन

विज्ञापन

नावाबाजार. सोहदाग पंचायत के राजदिरिया राजकीय मध्य विद्यालय में विराट होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ.इसकी अध्यक्षता समाजसेवी दामोदर चौधरी ने की. मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया कमला देवी, विशिष्ट अतिथि जितेंद्र चंद्रा मौजूद थे. मौके पर विशिष्ट अतिथि जितेंद्र चंद्र ने कहा कि होली मिलन समारोह भारत की संस्कृति व सभ्यता की पहचान कराती है. होली में सभी जाति धर्म के लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी. राजदिरिया संकीर्तन मंडली के द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि एवं जनप्रतिनिधि को अंग वस्त्र व अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया. इस दौरान कलाकार मगध सम्राट महावीर यादव, शिवकुमार चौधरी, तबला वादक शिशिर शुक्ला ने एक से बढकर एक होली गीत प्रस्तुत किया. मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि राजबली महरा, हिमांशु पांडेय, धनंजय यादव, भाजपा महामंत्री अखिलेश यादव, शिव चौधरी, कन्हाई चौधरी, विजय चौधरी, रघुनाथ राम, नागेंद्र सिंह, महेंद्र साहू सहित सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola