सिंगरा में मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

सिंगरा में मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

मेदिनीनगर. रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर सिंगरा कला में मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन वार्ड पार्षद सह समाजसेवी मनोज सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय सिंह व संरक्षक गणेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर समाजसेवी मनोज सिंह ने कहा कि भोजपुरी संगीत व मेला में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती हैं. उन्होंने कहा कि सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है. अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में भक्ति भावना के साथ साथ आपसी एकता व भाईचारगी बढ़ती है. संरक्षक गणेश सिंह ने कहा कि मन की शांति के लिए भगवान भोलेनाथ का पूजन व संगीत जरुरी है. भोजपुरी कलाकार नेहा राज ने मड़वा में रूसल बाड़े शिव दूल्हा,मांग ताड़े भर थरिय भांग ऐ सखी गीत से कार्यक्रम की शुरुआत कर एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत व भजन गाकर लोगों को खुब झुमाया. मौके पर उमाशंकर सिंह, दयानंद सिंह, हरेन्द्र सिंह, लक्ष्मण सिंह,विजय शुक्ला,भर्दुल सिंह,ददन सिंह, देवेन्द्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola