NPU वीसी के इस्तीफे की मांग, एनएसयूआई ने कहा- दो दिन में निर्णय नहीं तो आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई के छात्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के वीसी डा. दिनेश कुमार सिंह से इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई ने प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंपा है. संगठन ने दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है, जिसके बाद विश्वविद्यालय में आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के वीसी डा दिनेश कुमार सिंह के इस्तीफे को लेकर एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंपा. एनएसयूआई एनपीयू के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बताया कि वीसी यदि दो दिनों के अंदर में इस्तीफा नहीं देते हैं. तब विश्वविद्यालय में आंदोलन किया जायेगा.

विज्ञापन

कुलपति के कार्यकाल से संबंधित विभिन्न वित्तीय व प्रशासनिक मामलों को लेकर गंभीर आरोप सार्वजनिक रूप से उठते रहे हैं. एनएसयूआई ने कहा कि राज्यपाल-सह-कुलाधिपति द्वारा कुलपति की वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों पर रोक लगाए जाने के बाद विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली को लेकर विद्यार्थियों के बीच चिंता उत्पन्न हुई है. संगठन का आरोप है कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी लंबे समय से परीक्षा, परिणाम, प्रमाण-पत्र, माइग्रेशन, डिग्री, नामांकन समेत विभिन्न शैक्षणिक कार्यों से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं. प्रशासनिक स्तर पर उत्पन्न अस्थिरता का सीधा प्रभाव विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर पड़ रहा है.

एनएसयूआइ विश्वविद्यालय इकाई व पलामू जिला इकाई द्वारा लोकतांत्रिक व संवैधानिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जायेगा. कहा कि निर्धारित अवधि में यदि वीसी के द्वारा इस्तीफा नहीं दिया गया. तब आंदोलन की घोषणा की जायेगी. मौके पर मोहित कुमार ,पीयूष तिवारी,रोहित सिंह मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola