…घरेलू विवाद में भैंसुर ने भवह को टांगी से मारकर की हत्या, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन
…घरेलू विवाद में भैंसुर ने भवह को टांगी से मारकर की हत्या, आरोपी फरार

पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के तेलाड़ी गांव के भुइयां टोली में गुरुवार सुबह 32 वर्षीय सीमा देवी की हत्या उसके भैंसुर जनेश्वर भुइयां ने टांगी से काटकर कर दी.

विज्ञापन

छतरपुर . पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के तेलाड़ी गांव के भुइयां टोली में गुरुवार सुबह 32 वर्षीय सीमा देवी की हत्या उसके भैंसुर जनेश्वर भुइयां ने टांगी से काटकर कर दी. घटना सुबह 8:45 बजे की है, जब सीमा देवी खेत में मिर्चा का पौधा लगा रही थी. इसी दौरान जनेश्वर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा. सीमा देवी घर की ओर जाने लगी, तभी उसने टांगी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतका सीमा देवी अखलेश भुइयां की पत्नी थी. अखिलेश इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच गया हुआ था. घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. हत्या में प्रयुक्त खून से सनी टांगी को जब्त कर लिया गया है. ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, जनेश्वर भुइयां शराब का आदी था और रोजाना घर में झगड़ा करता था. दोनों गोतनी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. अखिलेश ने बताया कि जनेश्वर अपनी पत्नी के साथ मिलकर सीमा से अक्सर झगड़ा करता था. घर में कोई नहीं था, इसी का फायदा उठाकर उसने हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. यह घटना घरेलू हिंसा और नशे की लत के खतरनाक परिणामों को उजागर करती है, जिससे ग्रामीण समाज में भय और आक्रोश का माहौल है. घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त खून से सना टांगी को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola