मेदिनीनगर मेयर चुनाव: 13 में से 11 धुरंधर मैदान में, उम्र की बाधा ने रोका 2 का रास्ता

Updated:
विज्ञापन

मतदान करते लोग, Pic Credit- Chatgpt

Medininagar Mayor Election 2026: मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. 2 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने के बाद अब 11 उम्मीदवार मैदान में हैं. शनिवार को चुनाव चिन्ह का आवंटन हो जाएगा.

विज्ञापन

Medininagar Mayor Election 2026, पलामू: झारखंड निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नगरपालिका आम चुनाव को लेकर गुरुवार को मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर पद के अभ्यर्थियों के नामांकन प्रपत्रों की समीक्षा की गयी. इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने मेयर पद के लिए दाखिल सभी 13 नामांकन प्रपत्रों की गहन जांच की. जांच के दौरान उम्र संबंधी अर्हता पूरी नहीं होने के कारण दो अभ्यर्थियों रिजवाना खातून और पुष्पा कुमारी का नामांकन रद्द कर दिया गया. जबकि मेयर पद के लिए 11 अभ्यर्थियों का नामांकन प्रपत्र सही पाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Also Read: सरायकेला-खरसावां: आम में मंजर की बहार, कीट प्रबंधन से मिलेगी बंपर पैदावार; 4000 एकड़ में हैं हजारों पेड़

शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि

निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मेयर पद के लिए अरुणा शंकर, पूनम सिंह, जानकी देवी, नम्रता त्रिपाठी, रिंकू सिंह, जयश्री गुप्ता, मीना गुप्ता, आयशा सिंह, शीला कुमारी, मेघा श्रीराम कुमार सिंह एवं डॉ. श्वेता विकास का नामांकन वैध पाया गया है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है. इसके बाद शनिवार को सभी वैध अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये जाएंगे. नामांकन जांच की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं.

Also Read: चाईबासा निकाय चुनाव : बैलेट पेपर से वोटिंग की मिली ट्रेनिंग, 220 अधिकारियों ने सीखी बारीकियां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola