विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मायके वालों लगाया दहेज हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

महिला की तस्वीर| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदिनीनगर के रेड़मा चौक पर विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी. मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

शिवेंदु कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा चौक पर रहने वाली 28 वर्षीय वैष्णवी देवी ने मंगलवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है. वैष्णवी की शादी करीब 10 माह पहले सूरज गुप्ता से हुई थी. सूरज का रेड़मा चौक पर फोटो कॉपी की दुकान है और उसी मकान में परिवार के सभी लोग रहते हैं. पति सूरज ने बताया कि वैष्णवी का शव घर में फंदे से लटकता मिला. इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे एमएमसीएच अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

घटना की जानकारी मिलने पर मायके वाले अस्पताल पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया. मृतका के मामा जितेंद्र कुमार ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे तक वैष्णवी की अपनी मां से सामान्य बातचीत हुई थी. उस समय उसने किसी तरह की परेशानी की बात नहीं बताई थी. ऐसे में सुबह अचानक उसकी मौत की खबर मिलना संदेहास्पद है.

ये भी पढ़ें- जिप की दुकानों पर 75 लाख रुपए किराया बकाया, 44 दुकानदारों पर कार्रवाई की तैयारी

जन्माष्टमी से दो दिन पहले मायके से ससुराल आई थी वैष्णवी

परिजनों का आरोप है कि कम दहेज को लेकर वैष्णवी को अक्सर प्रताड़ित किया जाता था. उनका कहना है कि दहेज के कारण ही उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है. परिजनों के अनुसार, वैष्णवी जन्माष्टमी से दो दिन पहले ही मायके से ससुराल आयी थी. वह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के औडिमोड थाना क्षेत्र की रहने वाली थी.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

एमएमसीएच पुलिस चौकी के अनुसार, वैष्णवी को मृत घोषित किए जाने के बाद उसके मायके वालों को सूचना दिए बिना शव ले जाने की कोशिश की जा रही थी. हालांकि अस्पताल चौकी के अधिकारियों ने मायके वालों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली. फिलहाल शहर थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें- हल्की बारिश में तालाब बन जाती हैं लोहरदगा की सड़कें, जलजमाव से लोग परेशान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola