Lok Sabha Election 2024 : पलामू लोकसभा सीट से झारखंड के पूर्व डीजीपी वीडी राम ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन

पलामू लोकसभा सीट पर चौथे चरण में चुनाव है. पलामू सहित लोहरदगा, सिंहभूम, खूंटी में भी 13 मई को मतदान होने वाले हैं.

विज्ञापन

झारखंड में लोकसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों का नामंकन जारी है. इसी क्रम में पलामू लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार व पूर्व डीजीपी बीडी राम ने आज अपना पर्चा दाखिल कर दिया. इस दौरान उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद थे. बीडी राम ने पर्चा दाखिल करने से पहले छह मुहान स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की. नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री व पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहे. आपको बता दें कि पलामू लोकसभा सीट पर चौथे चरण में चुनाव है. पलामू सहित लोहरदगा, सिंहभूम, खूंटी में भी 13 मई को मतदान होने वाले हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

किसके विरुद्ध ठोकेंगे ताल

इंडिया गठबंधन से पलामू लोकसभा सीट आरजेडी के कोटे में गई है. आपको बता दें कि आरजेडी ने इस सीट से ममता भुइयां को चुनावी मैदान में उतारा है. ममता भुइयां हाल ही में आरजेडी में शामिल हुई थी. वीडी राम पलामू लोकसभा सीट से दो बार के सांसद हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola