पलामू : युवती की गिरफ्तारी के विरोध में कुशवाहा समाज का हल्ला-बोल, थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉंफ्रेंस में कुशवाहा समाज के पदाधिकारीगण | Prabhat Khabar Network

मेदिनीनगर में कंचन कुमारी की गिरफ्तारी और पुलिस द्वारा मारपीट के विरोध में कुशवाहा समाज ने मोर्चा खोल दिया है। उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन

मेदिनीनगर. निमिया-सुदना गांव निवासी श्यामलाल मेहता की पुत्री कंचन कुमारी के साथ मारपीट व गिरफ्तारी के विरोध में कुशवाहा समाज ने मोर्चा खोल दिया है. शनिवार को होटल ज्योतिलोक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाज के प्रतिनिधियों ने शहर थाना पुलिस पर कंचन व उसके परिजनों से मारपीट करने का आरोप लगाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार

समाज अध्यक्ष सुनिल कुशवाहा ने कहा कि कंचन को सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस जवान से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. आरोप है कि गिरफ्तारी के लिए घर पहुंची पुलिस का विरोध करने पर उसके भाई व कंचन से मारपीट की गयी. कंचन ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था.

ये भी पढ़ें: सुदिव्य कुमार सोनू ही नहीं, हेमंत सरकार में इससे पहले भी 3 मंत्रियों का हो चुका है निधन; जानें कौन थे वे नेता

मोबाइल देने के बहाने थाना बुलाकर की मारपीट

आरोप है कि मोबाइल देने के बहाने उसे थाना बुलाकर मारपीट की गयी और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. समाज ने थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार को निलंबित करने, दोषी महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की. मौके पर प्रकाश मेहता, मनीष मेहता सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola