जेजेएमपी के आपसी झगड़े में 5 लाख के इनामी जोनल कमांडर गणेश लोहरा समेत दो उग्रवादियों की मौत

पलामू जिले के पांकी में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के जोनल कमांडर और सबजोनल कमांडर के बीच पैसे और हथियार को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गये. सबजोनल कमांडर छोटेलाल और सुनेश उरांव ने जोनल कमांडर गणेश लोहरा समेत दो उग्रवादियों को मौत के घाट उतार दिया.
झारखंड के पलामू जिले के पांकी में झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के आपसी झगड़े में पांच लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर गणेश लोहरा समेत दो उग्रवादियों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर छोटेलाल व सुनेश उरांव ने इस घटना को अंजाम दिया है. पूरा विवाद लेवी के पैसे व हथियार को लेकर हुआ. बात इतनी बढ़ गयी कि आपस में ही उन्होंने गोलीबारी कर ली. इसमें दो उग्रवादियों की मौत हो गयी.
पांकी थाना क्षेत्र के होटाई गांव में जेजेएमपी उग्रवादियों की बैठक में लेवी के पैसे व हथियार को लेकर हुए विवाद में चली गोली में दो उग्रवादी मारे गये. मारे गये उग्रवादियों में जोनल कमांडर गणेश लोहरा व संतोष यादव शामिल हैं. जोनल कमांडर गणेश लोहरा पांच लाख का इनामी था. वह पांकी थाना क्षेत्र के ताल गांव का रहनेवाला था. उसकी पत्नी ताल पंचायत की मुखिया है. जबकि संतोष यादव गढ़वा जिला के रमकंडा थाना क्षेत्र के मंगराही गांव का रहनेवाला था. संतोष यादव 10-12 वर्षों से जेजेएमपी से जुड़ा था.
गुरुवार की रात को करमाहा टोला में हो रही थी बैठक
ग्रामीणों के अनुसार, उग्रवादी गुरुवार की रात होटाई गांव के करमाहा टोला स्थित चबूतरा के पास बैठक कर रहे थे. इसी क्रम में लेवी के पैसा व हथियार को लेकर विवाद शुरू हो गया. तभी दूसरे गुट के छोटेलाल यादव ने जोनल कमांडर गणेश लोहरा उर्फ विकास व संतोष यादव पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे संतोष यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
गणेश लोहरा का शव छोड़कर भागे सहयोगी
गणेश लोहरा ने अस्पताल ले जाने के क्रम में मनिका के पास दम तोड़ दिया. इसके बाद उसके सहयोगी रास्ते में ही शव फेंककर भाग गये. पुलिस ने मनिका थाना क्षेत्र के बिरहा जंगल से गणेश लोहरा का शव बरामद किया. संतोष यादव का शव घटनास्थल से कुछ दूर राजेंद्र उरांव की चहारदीवारी के पास से बरामद किया गया. शुक्रवार को चरवाहा ने शव मिलने की जानकारी गांव में दी. इसके बाद चौकीदार ने पांकी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी.
छोटेलाल व सुनेश उरांव हथियार लेकर गढ़वा भागे
बताया जाता है कि घटना के बाद नक्सली छोटेलाल यादव व सुनेश उरांव हथियार लेकर गढ़वा में प्रवेश कर गये. सब जोनल कमांडर छोटेलाल यादव संगठन से निकाले जाने से नाराज था. उसने इसी का बदला लिया है. पुलिस के अनुसार सब जोनल कमांडर छोटेलाल यादव व उमेश उरांव ने घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद उग्रवादी फरार हो गये. ग्रामीणों के अनुसार उग्रवादियों के पास एके 47 सहित कई आधुनिक हथियार थे. पुलिस को सूचना मिली है कि घटना में एक और उग्रवादी की मौत हुई है. पुलिस उस तीसरे उग्रवादी के शव की तलाश में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




