ePaper

पलामू में हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज, देखें मैच की कुछ शानदार तस्वीरें

Updated at : 08 Jan 2024 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू में हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज, देखें मैच की कुछ शानदार तस्वीरें

नगर निगम के आयुक्त मो.जावेद हुसैन ने इस अवसर पर कहा है कि टूर्नामेंट खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होता है. खेल में अनुशासन का बहुत महत्व है और यह जीवन में आपको आगे बढ़ने में बहुत मदद करता है

विज्ञापन

सैकत चटर्जी, पलामू :

पलामू जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में व स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन की देखरेख में मेदिनीनगर के जिला स्कूल के मैदान में 23 वें राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता रविवार से प्रारंभ हो गया. पलामू में यह चौथा अवसर है कि इस तरह के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कई उप केमटी बनायी गयी है. महिला खिलाड़ियों की सुविधा के लिए अलग से एक महिला कमेटी भी बनाई गई है.

मुख्य अतिथि ने बढ़ाया हौसला

मुख्य अतिथि नगर निगम के आयुक्त मो.जावेद हुसैन ने इस अवसर पर कहा है कि टूर्नामेंट खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होता है. खेल में अनुशासन का बहुत महत्व है और यह जीवन में आपको आगे बढ़ने में बहुत मदद करता है. उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे खेल भावना का परिचय देते हुए मीठे यादों के साथ पलामू से वापस अपने घर जाएं.

undefined
अन्य अतिथियों ने भी कहा खेल भावना से खेलना जरूरी

सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने आयोजन समिति के संयोजक के तौर पर कहा कि खेल आज बड़ा कैरियर के तौर पर सामने आया है. खेल से शारीरिक, मानसिक और ख्याति प्राप्त तो होता ही है. आज खेल से करियर का भी निर्माण हो रहा है. आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील सहाय ने पलामू के वॉलीबाल खेल के स्वर्णयुग को याद करते हुए पुराने खिलाड़ियों की चर्चा की.

undefined
Also Read: पलामू के मेडिकल कॉलेज में करोड़ों की लागत से लगा सोलर सिस्टम एक वर्ष बाद भी चालू नहीं खिलाड़ियों से हुआ परिचय

उदघाटन मैच के पहले सभी अतिथियों ने पुरुष व महिला टीम के खिलाड़ी, कोच, रेफरी व ऑफिशियल से औपचारिक परिचय किया. इस दौरान विभिन्न जिलों के टीम में मौजूद कई राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल थे.

undefined
खिलाड़ियों ने किया वॉर्म अप

उदघाटन समारोह के तक बाद शुरू होने वाले मैच के खिलाड़ियों ने कोर्ट के बाहर वॉर्म अप किया. इस दौरान मैदान को काफी अच्छे से सजाया गया था. मैदान व आयोजन पर खिलाड़ियों ने प्रसन्नता जाहिर की. पश्चिमी सिंहभूम के राष्ट्रीय खिलाड़ी अदीबा ने बताया कि पलामू में बहुत बेहतर सुविधा दी गई है. यहां खेल का माहौल काफी अच्छा है. पहले मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने देवघर को सीधे सेटों में पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पश्चिमी सिंहभूम का अगला मुकाबला आठ जनवरी को होगा. मैच जीतकर पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने कैमरे के सामने आकर जश्न मनाया व अपनी तस्वीरें ली.

undefined
कई राष्ट्रीय खिलाड़ी आए है पलामू

झारखंड राज्य 23 वें वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पलामू पहुंच चुके हैं. इनमें से ज्यादातर खिलाड़ी रांची, जमशेदपुर, सिंभूम, धनबाद, बोकारो से हैं. जबकि कई ऐसी खिलाड़ी भी पलामू पहुंच चुके हैं जिन्होंने झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया है. आगामी तीन दिनों तक ये पलामू में अपना जलवा दिखाएंगे.

undefined
पहले दिन ऐसा रहा मुकाबला

उद्घाटन मैच पुरुष वर्ग में गुमला एवं बोकारो टीम के बीच खेला गया. इसमें बोकारो की टीम ने 25-09, 25-13 एवं 25-15 से जीत हासिल की. पुरुष वर्ग का दूसरा मैच गढ़वा एवं चतरा के बीच खेला गया. इसमें गढ़वा की टीम ने 15-25, 25-18, 25-14 एवं 25-19 अंक से मैच जीत लिया. महिला वर्ग का पहला मैच पश्चिमी सिंहभूम एवं देवघर टीम के बीच खेला गया. इसमें पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने 25-09, 25-10 एवं 25-07 से जीत दर्ज की. अंतराष्ट्रीय रेफरी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कर झारखंड टीम में किया जाएगा. जो राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे. प्रतियोगिता में नेशनल रेफरी सुनील राय, राहुल मुंडा, उत्तम राज, स्टेट रेफरी हरे राम, धनंजय, सतीश चौधरी, अभिलाष चंचल, बसंत राम आदि सक्रिय थे.

undefined
दूसरे दिन पलामू टीम उतरी मैदान में

राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिलाओं के मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम ने बोकारो को 25-16, 25-12, 25-7 से हराया. पूर्वी सिंहभूम ने चतरा को 25-7, 25-3, 25-7 से हराया. जबकि गोड्डा ने देवघर को 25-8, 25-8, 25-12 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया. वहीं पुरुष वर्ग में धनबाद ने पलामू को 25-10, 25-12, 25-15 से हराया. वहीं रांची ने लोहरदगा को 23-25, 25-19, 25-18 से हराया. जबकि पूर्वी सिंहभूम ने देवघर को 25-19, 25-19, 25-18 से हराया. जबकि वेस्ट सिंहभूम ने 25-16, 25-20, 25-16 से खूंटी को हराया. उपरोक्त जानकारी आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी नवीन तिवारी व राजीव रंजन पांडेय ने दिया.

undefined
ये थे मौजूद

संचालन आयोजन समिति के सचिव दुर्गा प्रसाद जौहरी ने किया।वहीं धन्यवाद ज्ञापन आयोजन समिति के उपाध्यक्ष वालमुकुंद पांडेय ने किया. इस अवसर पर ज्ञानचंद पांडेय, आलोक वर्मा, परशुराम ओझा, सोनु नामधारी, ललन सिन्हा, अविनाश देव, नवीन तिवारी,उदय शुक्ला,सुधीर दूबे,अजय तिवारी,राजीव रंजन पाण्डेय, वीएम पाण्डेय, लाल बाबु,टिवंकल गुप्ता, मनोहर लाली, सतीश तिवारी, संजय राज, मनीष भिवानिया, रंजीत चंद्रवंशी, सनत चटर्जी, प्रदीप अकेला, हरिशंकर सिंह, अजीत सिन्हा, सुधीर सौंडिक, रूपा सिंह, रुबी सिंह, मंजू गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, किरण अग्रवाल, महेश तिवारी, विपिन कुमार सिन्हा, प्रेमशंकर गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, कमल गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे.

undefined
undefined
undefined
undefined
विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola