ePaper

PHOTOS: पलामू में श्रमदान कार्यक्रम को उत्सव की तरह मनाया, मानव श्रृंखला बनाकर लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ

Updated at : 01 Oct 2023 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: पलामू में श्रमदान कार्यक्रम को उत्सव की तरह मनाया, मानव श्रृंखला बनाकर लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ

पलामू में स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम को उत्सव की तरह मनाया. सफाई अभियान के दौरान जेएसपीएलएस की दीदियां और संत मरियम स्कूल के बच्चों ने मिलकर काफी लंबा मानव श्रृंखला बनाया और स्वच्छता की शपथ ली.

विज्ञापन
undefined

पलामू, सैकत चटर्जी : स्वच्छ भारत मिशन के तहत 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवारा मनाया जा रहा है. इसके तहत आज रविवार एक अक्तूबर को पलामू में भी स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया. सुबह से ही इसे लेकर अलग-अलग जगहों में लोगों की भीड़ जमा हुई. सभी जगह निर्धारित समय से सफाई अभियान चलाई गई. इस कार्यक्रम में सांसद, नगर निगम के पदाधिकारी, कर्मी, सफाई कर्मी, एनजीओ के सदस्य, स्कूली बच्चे, आम जन राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए.

undefined

कोयल रिवर व्यू पॉइंट पर आयोजित सफाई अभियान के दौरान जेएसपीएलएस की दीदियां और संत मरियम स्कूल के बच्चों ने मिलकर काफी लंबा मानव श्रृंखला बनाया और लोगों का ध्यान खींचा.

undefined

बता दें कि मुख्य कार्यक्रम गाधी मैदान में किया गया. जहां सांसद बीडी राम ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान स्वच्छता शपथ भी लिया गया.

undefined

गांधी मैदान में मौजूद लोगों ने जब गांधी प्रतिमा के चारों तरफ रहकर शपथ ले रहे थे, तो वो नजारा काफी शानदार दिखाई दिया. जिसे लोग अपने मोबाइल में कैद भी कर रहे थे.

undefined

शाहपुर स्थित विवेकानंद चौक से सफाई अभियान चलाया गया, जो शाहपुर और चैनपुर के कई मोहल्लों में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक किया. इस दौरान मानव रिंग बनाया गया. इसके बाद गांधी मैदान में भारी संख्या में लोगों ने स्वच्छता शपथ भी लिया.

undefined

गांधी मैदान के बहार सड़कों पर सांसद व अन्य लोगों ने स्वच्छता ड्राइव चलाया गया. इस ड्राइव में काफी लोगों ने भाग लिया.

undefined

निगम कार्यालय ने भी स्वच्छता शपथ लिया. यहां निगम कर्मी काफी संख्या में मौजूद थे.

undefined

पुरे शहर में निगम के द्वारा रैली निकाली गई थी. इस दौरान लोगों ने स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया.

undefined

नगर निगम के कर्मी सड़कों पर हाथों में झाड़ू लेकर सड़कों की सफाई करते दिखे.

undefined

इधर, मेदिनीनगर व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष नीरज कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में न्यायालय परिसर सभी कोर्ट रूम, विमल पुष्प वाटिका में श्रमदान देकर सफाई अभियान चला कर साफ सफाई किया गया. कार्यक्रम में सभी न्यायिक पदाधिकारी गण कर्मचारीगण, महिला एवं पुरुष कर्मियों के द्वारा सफाई अभियान में हिस्सा लिया गया. पीडीजे ने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है. हम जिस परिवेश में रहते हैं और कार्य करते हैं, वहां कितनी स्वच्छता है और आगे निरंतर इस सफाई को किस प्रकार से बनाए रखा जाए.

Also Read: PHOTOS: गिरिडीह में बीजेपी का स्वच्छता अभियान, झाड़ू लेकर सड़क साफ करते दिखे पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी
विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola