ePaper

PHOTOS: धनतेरस पर खूब हुई खरीदारी, दिवाली के लिए ऐसा सजा है बाजार

Updated at : 10 Nov 2023 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: धनतेरस पर खूब हुई खरीदारी, दिवाली के लिए ऐसा सजा है बाजार

दीपोत्सव के लिए पलामू के बाजार सज गए हैं. धनतेरस के दिन बाजारों की रौनक देखते ही बन रही थी. मेदिनीनगर में दोपहर करीब दो बजे के बाद से ही बाजार बूम पर था. इस दौरान लोगों ने अपनी जरूरत और हैसियत के मुताबिक खरीदारी की. इस साल धनतेरस और दिवाली का बाजार कैसा रहा, तस्वीरों में देखें.

विज्ञापन
undefined

धनतेरस और दिवाली को लेकर पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर बाजार क्षेत्र को दुकानदारों ने काफी सुंदर ढंग से सजाया. खास कर जिधर सजावट की सामानों की दुकानें है उधर लोगो ने खूब सजावट की.

undefined

महिलाओं ने मान्यता के अनुसार घर से बुरी शक्तियों को भगाने के लिए शगुन के रूप में इस्तेमाल होने वाले झाड़ू की खूब खरीदारी की. सूप, दौरी और झाड़ू दुकानों में भीड़ रही. कुछ लोगों ने छठ के लिए अभी से सूप-दउरी खरीदने की शुरुआत आज से ही कर दी.

undefined

मेदिनीनगर शहर के मुख्य बाजार, रेड़मा चौक, बेलवाटिका चौक पर पूजा सामग्रियों की कई दुकानें सजी हैं. इनमें कुछ स्थाई दुकान हैं, तो कुछ अस्थाई तौर पर लगाए गए हैं. इन दुकानों में भी दोपहर बाद से महिलाओं की भीड़ देखी गई है.

undefined

धनतेरस और दिवाली के लिए बाजार में फल की दुकानों में भी काफी भीड़ रही. लोगों ने प्रसाद के लिए फलों की खूब खरीदारी की. फल दुकानों में सबसे ज्यादा केला, सेव, नारंगी, संतरा, बेदाना आदि की बिक्री हुई.

Also Read: PHOTOS: इस धनतेरस एंकलेट्स की दीवानी हुईं लड़कियां, खरीद सकते हैं ये सस्ती और फैंसी ज्वेलरी
undefined

धनतेरस के दिन जेवर दुकानों में भारी भीड़ देखी गई. महिलाओं ने जमकर ज्वेलरी की खरीदारी की. कुछ दुकानों में पुराने चांदी के सिक्के, चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की काफी डिमांड थी. चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां 1200 रुपए से 6000 रुपए तक में बिकीं.

undefined

मेदिनीनगर शहर में धनतेरस के दिन बर्तनों की भी खूब बिक्री हुई. इस बार पारंपरिक पीतल के बर्तन खरीदने में लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई. इसलिए पीतल के बर्तनों की दुकानों में पिछले कई सालों की तुलना में इस बार ग्राहकों की अधिक भीड़ रही.

undefined

मेदिनीनगर शहर की मिठाई दुकानों और रेस्तरां को भी खूब सजाया-संवारा गया है. दोपहर करीब एक बजे के बाद से इन दुकानों में लोगों की भीड़ आने लगी. छोटी दुकानों में मिठाई करीब 100 रुपए से 400 रुपए किलो तक की बिकी, जबकि बड़ी दुकानों में 280 से 750 रुपए किलो तक की मिठाईयां बिकीं.

Also Read: झारखंड: गेंदा फूल की खुशबू से महक रही महिला किसानों की जिंदगी, दीपावली व छठ को लेकर क्या है तैयारी?
undefined

मेदिनीनगर के मुख्य बाजार में प्रवेश करने वाले मुख्य चौक पंचमुहान पर सुबह 11 बजे के बाद से ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. हालांकि, इधर नो एंट्री थी, फिर भी लोगों की भीड़ की वजह से उस तरफ आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा.

undefined

पलामू में इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने में भी लोगों ने उत्साह दिखाया. दुकानदारों ने बताया कि ग्राहकों का रुझान वाशिंग मशीन और फ्रिज खरीदने में ज्यादा है. छोटे सामानों में टीवी, रूम हीटर, वाटर फिल्टर, आरओ मशीन और साउंड सिस्टम की डिमांड है.

undefined

मेदिनीनगर शहर के मुख्य बाजार व इसके आसपास के इलाके तथा मुख्य मार्गों पर सुबह 10 बजे से ही पुलिस को तैनात कर दिया गया था. जवान जाम प्रबंधन में सक्रिय दिखे. इस दौरान कई मनचले जो बाइक लेकर नो एंट्री इलाके में घुस गए थे, पुलिस उनसे सख्ती से पेश आई.

Also Read: झारखंड: धनतेरस पर आज होगी धनवर्षा, बाजारों की बढ़ी रौनक, कितने करोड़ का होगा कारोबार?
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola