Jharkhand News: पलामू के बाल सुधार गृह के एक बच्चे की इलाज के दौरान हुई मौत, दो माह में यह दूसरी घटना

Updated at : 18 Nov 2021 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: पलामू के बाल सुधार गृह के एक बच्चे की इलाज के दौरान हुई मौत, दो माह में यह दूसरी घटना

पलामू के बाल सुधार गृह में रह रहे 13 वर्षीय एक बालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. पिछले तीन दिनों से उसकी तबीयत खराब थी. इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

Jharkhand News (अजीत मिश्रा, मेदिनीनगर) : पलामू के बाल सुधार गृह में रह रहे 13 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. तीन दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई थी. जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भरती कराया गया था. गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

पलामू जिला के बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि बच्चे के बीमार होने के बाद उसे इलाज के लिए भरती कराया गया था. इस बच्चे को 31 मई, 2020 को पाटन पुलिस ने रेस्क्यू किया था. उसके बाद वह बाल सुधार गृह में रहता था. बालक दिव्यांग था. उसमें डायरिया के लक्षण थे.

घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले की जांच की जा रही है. सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है. दो माह के दौरान बाल सुधार गृह में रहने वाले बच्चों की यह दूसरी मौत है.

Also Read: Jharkhand News : ब्रांडेड कंपनी के नकली उत्पाद बेचने वाले 4 दुकानदारों को जेल, दो लाख के सामान जब्त

इससे पहले बाल गृह में रहने वाले एक नाबालिग की तबीयत खराब हो गयी थी. मेदिनीनगर से इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर किया गया था. रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी. उसकी मौत के बाद जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया था. कमेटी ने जांच के दौरान यह पाया था कि वह बीमार रहता था.

उसका कई जगहों पर पूर्व में भी इलाज चला था जिसके कारण उनकी मौत हुई थी. गुरुवार को जिस नाबालिग की मौत हुई उसमें डायरिया का लक्षण थे. मालूम हो कि पलामू के बाल सुधार गृह में फिलहाल 12 बच्चे है जिन्हें पलामू के विभिन्न इलाके से रेस्क्यू किया गया है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola