मछली पकड़ने के विवाद में पलामू में एक शख्स को पीट-पीट कर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

पाटन (राम नरेश तिवारी ) : पलामू जिले के पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के अलगडिहा गांव में मछली पकड़ने के विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार अलगडीहा गांव के पेंटर सिंह और रामधेनु सिंह के बीच मछली मारने को लेकर विवाद हो गया. कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. आरोप है कि पेंटर सिंह, रामधेनु सिंह को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और उसके बाद वहां से भाग गया. घटना के क���छ देर बाद रामधेनु सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. हत्या के आरोपी पेंटर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है. पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा ने बताया कि सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है. यह देखा जा रहा है कि दोनों के बीच पूर्व में कोई विवाद था या तत्कालिक परिस्थिति के कारण उत्पन्न विवाद में ही हत्या की गयी है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए