Jharkhand Election 2024: हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ पलामू कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज, बसपा प्रत्याशी ने किया ये आग्रह
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 01 Nov 2024 8:52 PM
हिमंता बिस्वा सरमा
Jharkhand Election 2024: हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सह पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने पलामू की अदालत में हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज कराया है. हिमंता बीजेपी के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हैं.
Jharkhand Election 2024: पलामू, सैकत चटर्जी-बीजेपी के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ पलामू की अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया गया है. हुसैनाबाद विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सह पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने शिकायतवाद दर्ज कराया है.
शिकायतवाद में क्या है?
हिमंता बिस्वा सरमा पिछले दिनों हुसैनाबाद में बीजेपी के प्रत्याशी कमेलश सिंह के नामांकन में शामिल होने आए थे. नामांकन के बाद जेपी मैदान में जनसभा थी. इसमें हिमंता बिस्वा सरमा शामिल हुए थे. जनसभा में अपने संबोधन में उन्होंने हुसैनाबाद के नामकरण को लेकर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार बनी तो हुसैनाबाद का नाम बदल दिया जाएगा. 29 अक्टूबर को वे हुसैनाबाद के कर्पूरी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. इसी मामले में बसपा के प्रत्याशी कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया है.
क्या कहते हैं बसपा प्रत्याशी?
बसपा प्रत्याशी कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने पत्रकारों से कहा है कि हुसैनाबाद की जनता हमेशा आपसी सौहार्द्र के साथ रहती आयी है. यहां के लोगों में किसी संप्रदाय के प्रति द्वेष या कटुता नहीं है. सांप्रदायिक वैमनस्यता पैदा करने के लिए इस तरह का बयान देना लोगों की भावना को ठेस पहुंचाना है. कोर्ट से हिमंता बिस्वा सरमा पर सुसंगत धाराओं के तहत संज्ञान लेने का आग्रह किया गया है.
राजनीतिक तापमान बढ़ा
बसपा प्रत्याशी द्वारा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज कराने के बाद पलामू का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि इस तरह डराकर सच बोलने से नहीं रोका जा सकता है. नेताओं ने कहा कि हिमंता के बयान को तोड़मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है. उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है.
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें यहां पढ़ें
Also Read:देवघर एसपी का नहीं किया ट्रांसफर, झामुमो-कांग्रेस-राजद-माले ने ECI पर लगाए गंभीर आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










