देवघर एसपी का नहीं किया ट्रांसफर, झामुमो-कांग्रेस-राजद-माले ने ECI पर लगाए गंभीर आरोप

रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते झामुमो के मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य और दायीं तरफ गठबंधन की ओर से संयुक्त रूप से चुनाव आयोग को लिखी गई चिट्ठी.
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के बीच झामुमो-कांग्रेस-राजद और भाकपा माले के गठबंधन ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव आयोग के आदेश के बावजूद देवघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) का अब तक ट्रांसफर नहीं हुआ है. झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा माले के गठबंधन ने एसपी के तबादले के आदेश पर सवाल खड़े करते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है और उस पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.
झामुमो-कांग्रेस-राजद-माले ने ECI को संयुक्त रूप से लिखी चिट्ठी
झामुमो के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार (1 नवंबर) को झामुमो कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ चुनाव लड़ रहे झामुमो-कांग्रेस-राजद-माले के गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक चिट्ठी लिखी है. उन्होंने इस पत्र को सार्वजनिक करते हुए कहा कि चुनाव आयोग का यह आदेश एक पार्टी विशेष को मदद करने के उद्देश्य से जारी किया गया है.

एसपी के ट्रांसफर का आदेश हतप्रभ करने वाला – गठबंधन
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लेटर पैड पर लिखी गई इस चिट्ठी में बिना कारण बताए देवघर में तैनात एसपी को चुनावी कार्य से हटाने संबंधी चुनाव आयोग के आदेश पर आपत्ति जताई गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित इस चिट्ठी में झामुमो-कांग्रेस नीत गठबंधन ने कहा है कि 29 अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय से एक आदेश जारी किया गया. इस आदेश में देवघर में पदस्थापित एसपी अजित पीटर डुंगडुंग का तबादला करने का आदेश था. यह आदेश हतप्रभ करने वाला और दृष्टिकटु प्रतीत होता है.
विशेष पार्टी को चुनाव में प्रशासनिक सहयोग करने का लगाया आरोप
पत्र में आगे लिखा गया है कि इसके पहले रांची के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री को भी बिना कारण बताए ट्रांसफर करने का आदेश जारी किया गया था. सत्तारूढ़ गठबंधन ने लिखा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य में पदस्थापित आदिवासी, दलित पदाधिकारियों के ट्रांसफर के ये आदेश किसी विशेष राजनीतिक पार्टी को चुनाव में प्रशासनिक सहयोग के लिए दिए जा रहे हैं.

प्रशासनिक तंत्र को अस्थिर करने का गठबंधन ने लगाया आरोप
इतना ही नहीं, गठबंधन ने चुनाव आयोग पर प्रशासनिक तंत्र को अस्थिर करने का भी आरोप लगाया है. कहा है कि राज्य में छठे विधानसभा के लिए आम चुनाव की प्रक्रिया जारी है. ऐसे समय में इस तरह के आदेश का उद्देश्य प्रशासनिक तंत्र को अस्थिर करना लगता है. इसलिए गठबंधन के दल इन कार्रवाईयों का विरोध करते हैं और संयुक्त रूप से अपनी नाराजगी और आपत्ति दर्ज कराते हैं. पत्र पर भाकपा माले, राजद, कांग्रेस और झामुमो के नेताओं के हस्ताक्षर हैं.
Also Read
Jamua Vidhan Sabha: जमुआ विधानसभा से 3 बार एमएलए चुने गए बीजेपी के केदार हाजरा
हेमंत सोरेन के शपथ पत्र पर क्यों उठे सवाल? जानें क्या है पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




