आंगनबाड़ी व स्कूलों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी व स्कूलों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

जिला योजना अनाबद्ध निधि की योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा

विज्ञापन

जिला योजना अनाबद्ध निधि की योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा प्रतिनिधि, मेदिनीनगर बुधवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में जिला योजना अनाबद्ध निधि से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक की अध्यक्षता पलामू डीसी समीरा एस ने की. समीक्षा के दौरान डीसी ने पूर्व में स्वीकृत योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत प्राप्त आवंटन के विरुद्ध विभिन्न विभागों द्वारा भेजे गये नयी योजनाओं के प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. गर्मी को देखते हुए डीसी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता को सभी प्रखंडों में खराब पड़े चापानलों की सूची जिला योजना कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में खराब चापानलों की मरम्मत जिला योजना अनाबद्ध निधि से करायी जायेगी. राष्ट्रीय उच्च पथ के किनारे संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची समाज कल्याण विभाग से मांगी गयी. बताया गया कि इन आंगनबाड़ी केंद्रों की चहारदीवारी का निर्माण जिला योजना अनाबद्ध निधि से कराया जायेगा. बैठक में डीएसडब्लूओ नीता चौहान ने जिले के 322 आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की समस्या की जानकारी दी और वहां पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की आवश्यकता बतायी. इसके अलावा विद्यालयों में भी पेयजल समस्या दूर करने का निर्णय लिया गया. जिला शिक्षा अधीक्षक से ऐसे विद्यालयों की सूची मांगी गयी है, जहां चापानल खराब पड़े हैं. बैठक में शहरी जलापूर्ति योजना के तहत जपला के चिकटोली में लंबे समय से खराब पड़े जलमीनार की मरम्मत कराने का भी निर्णय लिया गया. डीसी ने कहा कि जिले के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करना होगा. शिक्षा, स्वास्थ्य, जलापूर्ति, सड़क, ग्रामीण विकास और आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डीएसडब्लूओ नीता चौहान सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola