नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा : सतगुरु नानक प्रगटया, मिटी धुंध जग चानन होया..., देखें PHOTO
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 26 Nov 2023 9:59 PM
सुसज्जित रथ पर गुरु ग्रंथ साहिब को रख कर शोभायात्रा शुरू हुई. सबसे आगे छोटे व बड़े पंज प्यारे चल रहे थे. वहीं समाज के महिला-पुरुष सड़क की धुलाई और सफाई कर रहे थे.

गुरु नानक देव के 554वें प्रकाशोत्सव पर सिख समाज ने रविवार को बेलवाटिका स्थित गुरुद्वारा से भव्य शोभायात्रा निकाली. गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कमेटी के नेतृत्व में बाजे-गाजे के साथ निकली शोभायात्रा में काफी संख्या में सिख समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए.

सुसज्जित रथ पर गुरु ग्रंथ साहिब को रख कर शोभायात्रा शुरू हुई. सबसे आगे छोटे व बड़े पंज प्यारे चल रहे थे. वहीं समाज के महिला-पुरुष सड़क की धुलाई और सफाई कर रहे थे.

छोटे पंज प्यारे के रूप में कुंवर सिंह, पुनीत सिंह, मन्नत सिंह, राजपाल सिंह, फतेह सिंह व बड़े पंज प्यारे के रूप में सरदार हरप्रीत सिंह खालसा, उत्तम सिंह, बॉबी सिंह, मेला सिंह व बिट्टू सिंह शामिल थे.
Also Read: झारखंड: गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व पर रांची में सजा विशेष दीवान, निकला भव्य नगर कीर्तन
इस दौरान स्थानीय एवं पंजाब के केसगढ़ साहिब से आये रागी जत्था के सदस्यों ने शबद गायन व कीर्तन किया. शोभायात्रा का आकर्षण अमृतसर के खालसा जत्था के कलाकारों का प्रदर्शन रहा. कलाकारों ने सिख मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया. जिसे लोगों ने काफी सराहा.

शोभायात्रा नावाटोली चौक, सुभाष चौक, जिला स्कूल चौक, इंजीनियरिंग रोड, बाजार क्षेत्र, लाल कोठा, शहर थाना रोड, छह मुहान, महात्मा गांधी मार्ग, शहीद चौक, स्टेशन रोड होते हुए पुनः गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुई.

इसके बाद शाम सात बजे से गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब का दीवान सजाकर शबद कीर्तन किया गया. शोभायात्रा में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कमेटी के अध्यक्ष सरदार सतवीर सिंह राजा, सरदार चरण प्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह डिपल, सरदार गुरुदेव सिंह, राजेंद्र सिंह बंटी, गुरवीर सिंह गोलू, रविंद्र सिंह, बिट्टू वालिया, पप्पू, सत्यजीत सिंह, जीजीपीएस,दशमेश मॉडल स्कूल, गुरुकुलम के बच्चे सहित कई लोग सक्रिय थे.

गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर शहर के मुख्य मार्गों में तोरण द्वार लगाये गये थे. कमेटी के अध्यक्ष सतवीर सिंह राजा ने बताया कि सोमवार को गुरु तेग बहादुर मेमोरियल में गुरु ग्रंथ साहिब का दीवान सजेगा.

शोभायात्रा का कई जगहों पर स्वागत किया गया. विभिन्न संस्था के लोगों ने पंज प्यारों का माला पहनाकर स्वागत किया. वहीं लोगों के बीच फल एवं अन्य सामग्री वितरित की. स्वागत करने वालों में जायंटस ग्रुप ऑफ डालटनगंज, खुला मंच, लायंस क्लब, रविदास परिवार, रांची टेंट हाउस, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह, बांबे ट्रेडर्स, महिंद्रा आर्किड, बाजार व्यवसायी एकता मंच, विहिप सहित अन्य शामिल हैं. नामधारी गुरुद्वारा के समीप प्रबंधन कमेटी ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










