खुशखबरी! पलामू टाइगर रिजर्व में लंबे अरसे बाद दिखा बाघ, हाई अलर्ट जारी, आप भी देखें PHOTO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2023 6:30 AM

विज्ञापन

पलामू टाइगर रिजर्व के नॉर्थ डिवीजन के डिप्टी डायरेक्टर कुमार प्रजेश कांत जेना ने स्वयं इस बाघ की तस्वीर ली है. बाघ देखे जाने के बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. सभी वनकर्मियों को पूरी चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

बेतला, संतोष कुमार. झारखंड के टाइगर रिजर्व में एक बाघ देखा गया है. इसका प्रत्यक्ष फोटो भी सामने आ गया है. यह बाघ पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के कुटकू वन प्रक्षेत्र में स्पॉट किया गया है. यह नर बाघ है. बताया जा रहा है कि नर बाघ पिछले दो दिन से इसी क्षेत्र में घूम रहा है. अब तक दो मवेशी को भी मारकर खा चुका है.

पीटीआर नॉर्थ डिवीजन के डिप्टी डायरेक्टर ने खुद खींची तस्वीर

पलामू टाइगर रिजर्व के नॉर्थ डिवीजन के डिप्टी डायरेक्टर कुमार प्रजेश कांत जेना ने स्वयं इस बाघ की तस्वीर ली है. बाघ देखे जाने के बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. सभी वनकर्मियों को पूरी चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है.

Also Read: Jharkhand News: पलामू टाइगर रिजर्व के उकामाड़ में तेंदुए ने एक बच्ची पर किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

फील्ड डायरेक्टर बोले – दो दर्जन से अधिक तस्वीरें ली गयीं

पलामू टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर कुमार आशुतोष ने बताया कि प्रत्यक्ष रूप से बाघ देखे जाने के बाद दो दर्जन से अधिक तस्वीरें प्रत्यक्ष रूप से ली गयीं हैं. वहीं आसपास के जंगल में पूरी चौकसी बरतते हुए मवेशी की मौत पर उसके मालिक को तुरंत बाद मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है.

undefined

लंबे अरसे बाद बाघ देखे जाने से इलाके में खुशी

लंबे अरसे के बाद पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ के देखे जाने से इलाके में खुशी की लहर है. कुमार आशुतोष ने इसे सुखद संकेत बताया है. मालूम हो कि कुछ दिन पहले इसे गढ़वा क्षेत्र में देखा गया था. बाघ की सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

undefined

पीटीआर में दिखा था बाघ का मल

वर्ष 2020 में 15 फरवरी को बेतला इलाके में एक बाघिन की मौत हो गयी थी. इसके बाद से बाघ को नहीं देखा जा रहा था. पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ के मल को देखा गया था, जिसके आधार पर जंगल में बाघ के होने की पुष्टि की गयी थी. प्रत्यक्ष रूप से बाघ देखने से वनकर्मियों में खुशी का माहौल है.

undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola