जनता सेवा करने अवसर दे शिकायत का नहीं मिलेगा मौका : अरुणा शंकर

Updated:
विज्ञापन
जनता सेवा करने अवसर दे शिकायत का नहीं मिलेगा मौका : अरुणा शंकर

जनता सेवा करने अवसर दे शिकायत का नहीं मिलेगा मौका : अरुणा शंकर

विज्ञापन

मेदिनीनगर. नगर निगम के मेयर पद की प्रत्याशी अरुणा शंकर ने रविवार को निगम क्षेत्र सिंगरा सहित कई मुहल्लों में जनसंपर्क किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने कार्यकाल में किये गये विकास के नाम पर वोट मांगा. उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि वह मेयर पद पर रहकर शहरी क्षेत्र के विकास को लेकर प्रत्यनशील रही है. उनके प्रयास से शहर का स्वरूप बदला है.जनता को बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराया गया है. जनता उन्हें सेवा करने का पुन: अवसर दे,वह शिकायत का मौका नहीं देगी. निगम क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वह हमेशा गंभीर रही है. श्रीमती शंकर ने कहा कि जो कुछ समस्याएं थी, उसे भी दूर करने के लिए लगातार प्रयास करती रही है. कम समय में जो विकास हुआ है, वह काफी बेहतर है. कोरोना काल के समय निगम क्षेत्र की जनता को हर संभव मदद करने की कोशिश की. शांति और विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में हैं. जनता उन्हें आशीर्वाद देकर जीत दिलाएं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola