91 वर्ष पुराना भवन में संचालित है कृषि के छह विभाग

Updated at : 11 Mar 2026 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
91 वर्ष पुराना भवन में संचालित है कृषि के छह विभाग

भवन निर्माण विभाग को 15 वर्ष पूर्व एक करोड 65 लाख संयुक्त कृषि भवन निर्माण की मिली राशि

विज्ञापन

भवन निर्माण विभाग को 15 वर्ष पूर्व एक करोड 65 लाख संयुक्त कृषि भवन निर्माण की मिली राशि शिवेंद्र कुमार, मेदिनीनगर. पलामू प्रमंडल मुख्यालय में कृषि विभाग का अपना भवन नहीं है. राज्य सरकार के द्वारा संयुक्त कृषि भवन बनाने के लिए 15 वर्ष पूर्व एक करोड़ 65 लाख 77 हजार 124 रुपया आवंटन किया गया था. पूर्व डीसी के आदेश से बुक ट्रांसफर के माध्यम से भवन निर्माण विभाग के द्वारा दो किस्तों में राशि की निकासी की गयी थी. इसके बावजूद टेंडर निकाला गया और न ही राशि सरेंडर किया. 29 मार्च 2012 को कोषागार से एक करोड़ 29 लाख व 31 मार्च 13 को 36 लाख 77 हजार 124 रुपये की निकासी की गयी थी. फिर 18 मार्च 2023 को एस्टीमेट को रिवाइस करते हुए तीन करोड़ 97 लाख दो हजार 200 रुपये का राज्य सरकार को भेजा गया है. लेकिन अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिलने के कारण आगे की प्रक्रिया रुकी हुई है. संयुक्त कृषि भवन नहीं बनने के कारणग़ इससे जुड़े हुए छह विभाग 91 साल पुराने जर्जर भवन में संचालित हो रहा है. यह भवन आजादी के पहले 1935 का बना हुआ है. इस भवन में जिला कृषि कार्यालय, अनुमंडल कृषि कार्यालय, जिला उद्यान कार्यालय, आत्मा, जिला भूमि संरक्षण कार्यालय, भूमि संरक्षण कार्यालय व कनीय पौधा संरक्षण कार्यालय चल रहा है. कर्मचारी व अधिकारियों का कहना है कि यह मकान काफी पुराना है. कभी भी कोई हादसा हो सकता है. खासकर बरसात के दिनों में अधिकारी व कर्मचारी काफी डरे सहमे रहते हैं. गुण नियंत्रण भवन में बैठते हैं कृषि पदाधिकारी वर्तमान में गुण नियंत्रण भवन 75 लाख की लागत से बनाया गया है. इसका निर्माण फर्टिलाइजर जांच के लिए किया गया था. लेकिन इसके लिए कोई अधिकारी नहीं है, क्योंकि राज्य सरकार के स्तर से किसी तरह का पद स्वीकृति नहीं है. सिर्फ भवन बना दिया गया है. इसी भवन में जिला कृषि पदाधिकारी बैठते हैं. काम करने में हो रही है परेशानी : डीएओ जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार वर्मा ने कहा कि एक जगह भवन नहीं रहने से काम करने में परेशानी होती है. कहा कि जी प्लस टू भवन बनना है. उसके बनने से सभी कार्यालय एक जगह पर काम करने लगेंगे. इससे आम लोगों को भी आसानी होगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola