रिश्तेदार की मांग में जबरन भरा सिंदूर, सोशल मीडिया में मैसेज वायरल होने के बाद थाने पहुंचा मामला

पलामू जिले के हुसैनाबाद में एक युवक ने अपनी ही करीबी रिश्तेदार की मांग में जबरन सिंदूर भर दिया. जब लड़की की शादी तय हुई, तो उसने उसके होने वाले पति को पुरानी तस्वीर भेजकर धमकी देना शुरू कर दिया.
पलामू जिले के हुसैनाबाद में एक युवक ने अपनी ही करीबी रिश्तेदार की मांग में जबरन सिंदूर भर दिया. जब लड़की की शादी तय हुई, तो उसने उसके होने वाले पति को पुरानी तस्वीर भेजकर धमकी देना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया में इसका मैसेज वायरल हो गया है. वीडियो वायरल होने के बाद लड़की की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
लड़के की हरकत से लड़की के परिजन परेशान
बताया गया है कि लड़की की शादी होने वाली है. आरोपी युवक ने उस लड़के को, जिससे लड़की की शादी होने वाली है, पुराना फोटो मोबाइल फोन पर भेजा है. इसके साथ ही उसने धमकी दी है कि वह उस लड़की से दूर रहे. उससे शादी न करे. उसकी इस हरकत से लड़की के परिजन बेहद परेशान हैं. लड़की की मां के अनुसार, चार साल पहले आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी की मांग में जबरन सिंदूर डाल दिया था. इसके बाद उसने उसका फोटो भी खींच लिया.
चार साल पुराने मामले को संबंधियों ने सुलझा लिया था
उस समय परिजनों व संगे संबंधियों ने समझा बुझाकर मामले को सुलझा लिया था. अब लड़की की रिश्ता तय हो चुका है. 10 मई को उसकी शादी होने वाली है. आरोपी अब वही पुराना फोटो होने वाले दामाद को भेजकर उसे धमकी दे रहा है कि अगर तुम उससे शादी करोगे, तो बारात के दिन तुम्हें गोली मार देंगे.
लड़के की हरकत से लड़की का रिश्ता टूटने की कगार पर
लड़का कह रहा है कि उस लड़की से हम शादी कर चुके हैं. वह मेरी पत्नी है. लड़की की मां के अनुसार आरोपी की इस हरकत से बेटी का रिश्ता टूटने के कगार पर है. इस संबंध में हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




