पार्षद पद के आठ अभ्यर्थियों ने वापस लिया नामांकन

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 06 Feb 2026 9:52 PM

विज्ञापन

पार्षद पद के आठ अभ्यर्थियों ने वापस लिया नामांकन

विज्ञापन

छतरपुर. नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया के तहत नाम वापसी के दिन शुक्रवार को अध्यक्ष पद के किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन वापस नहीं लिया. इस तरह अध्यक्ष पद के आठ अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है. मालूम हो कि अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए 26 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया था. जांच के दौरान यमुना प्रजापति व बसंत कुमार ज्योति का नामांकन रद्द कर दिया गया था. इस तरह 24 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है. इधर नगर पंचायत के 16 वार्डों के लिए 157 अभ्यर्थियों ने पार्षद पर चुनाव लड़ने को लेकर नामांकन पत्र दाखिल किया था. जांच के दौरान एक अभ्यर्थी गिरिजा यादव का नामांकन रद्द हुआ. इस तरह 156 अभ्यर्थियों का नामांकन वैध पाया गया. शुक्रवार को पार्षद पद के आठ अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इस तरह पार्षद पद के लिए अब 148 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि वार्ड संख्या तीन से मधु कुमारी, वार्ड चार से सरिता देवी, वार्ड आठ से मेहर फातमा व नरेंद्र कुमार सिंह,वार्ड संख्या 9 से निकहत परवीन, वार्ड 10 से गुलनाज परवीन, वार्ड 13 से किरण देवी, वार्ड 16 से कलावती देवी ने अपना नामांकन वापस लिया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola