ePaper

उत्तर प्रदेश के 2 ड्रग्स तस्करों को झारखंड में 20-20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा, 2-2 लाख रुपए जुर्माना

Updated at : 20 Mar 2024 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
Khunti MNREGA Scam Verdict

खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में कोर्ट ने सुना दिया फैसला.

झारखंड में ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को 20-20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है. इन पर 2-2 लाख का जुर्माना भी लगा है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर, चंद्रशेखर : उत्तर प्रदेश के 2 ड्रग्स तस्करों को झारखंड में 20-20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है. साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया गया है. पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के जिला व सत्र न्यायाधीश एवं एनडीपीएस एक्ट के विशेष जज नीरज कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने ड्रग्स की तस्करी करने वाले दो लोगों को यह सजा सुनाई है.

उत्तर प्रदेश के दो लोगों के विरुद्ध पलामू में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

जुर्माने की राशि नहीं भरने पर दोषी करार दिए गए व्यक्ति को 6 माह अतिरिक्त जेल की सजा भुगतनी पड़ेगी. इस मामले में मेदिनीनगर सदर थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी गौतम कुमार ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर थाना अनर्गत रमजानपुर निवासी ट्रक ड्राइवर मोहम्मद फैजान और वहीं के निवासी ट्रक मालिक शहजाद के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

14 अप्रैल 2023 को सदर थाना की पुलिस ने जब्त किया था ट्रक

सदर थाना कांड संख्या 40/2023 दिनांक 14 अप्रैल 2023 को नारकोटिक्स एक्ट की धारा 15 व 22 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अभियुक्तों पर आरोप था कि 14 अप्रैल 2023 को इस केस के सूचक गौतम कुमार चियांकी चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे. चेकिंग के दौरान शहजाद के साथ ट्रक नंबर यूपी-11 सीटी 2769 के साथ पकड़ कर ले गए थे.

Also Read : Jharkhand News : झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय अफीम तस्कर नन्हकू पंडित, पलामू पुलिस ने ऐसे दबोचा

प्लास्टिक के खाली कैरेट के नीचे ले जा रहे थे 54 बोरा डोडा

ट्रक की जांच करने पर पता चला कि इसमें 300 खाली प्लास्टिक के कैरेट के नीचे 54 बोरा डोडा था, जिसका वजन 700 किलोग्राम था. ये लोग खूंटी से पॉपी एट्रा खरीदकर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर ले जा रहे थे. मोहम्मद फैजान ट्रक का ड्राइवर और शहजाद ट्रक का मालिक था.

खूंटी में खरीदी अफीम, ले जा रहे थे मुजफ्फरनगर

अभियुक्तों ने पुलिस को जो बयान दिया, उसमें बताया कि उनलोगों ने खूंटी से पोस्ता की खरीद की और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर ले जा रहे थे. अदालत ने साक्ष्य के आधार पर दोषी पाते हुए ट्रक के मालिक शहजाद और ट्रक के ड्राइवर मोहम्मद फैजान को नारकोटिक्स एक्ट की धारा 15(c)के तहत दोषी पाते हुए दोनों को 20-20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई. साथ ही 2-2 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया.

Also Read : Jharkhand Breaking News LIVE: लातेहार में छह लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

स्पेशल पीपी अनुराग सिंह ने सरकार की ओर से की बहस

विशेष न्यायाधीश ने कहा कि अर्थदंड की राशि का भुगतान नहीं करने की स्थिति में दोषियों को छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी. इस मामले में अभियोजन की तरफ से स्पेशल पीपी एनडीपीएस केस के अनुराग सिंह ने बहस की थी. उन्होंने सरकार का पक्ष रखा था.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola