प्लंबरों को टूल व जल सहियाओं के बीच किट वितरण

Updated:
विज्ञापन
प्लंबरों को टूल व जल सहियाओं के बीच किट वितरण

प्लंबरों को टूल व जल सहियाओं के बीच किट वितरण

विज्ञापन

हरिहरगंज. प्रखंड सभागार में बुधवार को विश्व प्लंबर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में प्लंबर व जल सहियाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कमला देवी ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी ने किया. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड क्षेत्र के प्लंबरों को सम्मानित करते हुए टूल किट व प्रमाण- पत्र प्रदान किया गया. वहीं जल सहियाओं को जल जांच के लिए किट उपलब्ध करायी गयी. इसके साथ ही जल सहियाओं के बीच साड़ी का भी वितरण किया गया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख कमला देवी व बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी ने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में प्लंबर व जल सहियाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. इनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है. वहीं सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने कहा कि सरकार स्वच्छ जल उपलब्ध कराने को लेकर लगातार काम कर रही है. इसके लिए जल सहिया व प्लंबरों का सहयोग जरूरी है, ताकि हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाया जा सके. कार्यक्रम के बाद जल सहियाओं को जल जांच से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया. इस अवसर पर जल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता निरंकार प्रसाद, प्रखंड समन्वयक वीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में जल सहिया व अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola