राज्यपाल से मिल छात्रहित में उचित निर्णय लेने की मांग

राज्यपाल से मिल छात्रहित में उचित निर्णय लेने की मांग
मेदिनीनगर. भाजपा महिला मोरचा के प्रदेश प्रवक्ता मंजूलता दुबे ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलकर पांकी के डंडार मजदूर किसान इंटर कॉलेज के 11 वीं की परीक्षा से वंचित 422 विद्यार्थियों के मामला से अवगत कराया. मंजूलता दुबे ने राज्यपाल को बताया कि कालेज प्रशासन के लापरवाही व अन्य प्रशासनिक कारणों से इन विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड जारी नहीं हो पाया. इस कारण विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित नही हो पाये. उन्होंने राज्यपाल को बताया कि कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जुटे थे. लेकिन एडमिट कार्ड नहीं मिलने की वजह से परीक्षा नहीं दे सके. इस तरह उनका भविष्य अंधकारमय होता नजर आ रहा है. कॉलेज प्रशासन की त्रुटियों का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है. यदि परीक्षा नहीं ली जायेगी, तो उनका एक वर्ष की तैयारी बेकार हो जायेगी और शैक्षणिक जीवन प्रभावित होगा. उन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विशेष परीक्षा आयोजित करने के लिए जैक प्रशासन को निर्देशत करने आग्रह किया. राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि इस दिशा में अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




