रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने का निर्णय

रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने का निर्णय

विज्ञापन

पांडू. रामनवमी पूजा को लेकर रतनाग स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में रामनवमी पूजा समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता समिति के मुख्य संरक्षक महेंद्र प्रसाद साहू व संचालन रमेश ठाकुर ने किया. बैठक में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया.वहीं 27 मार्च नवमी तिथि को रामनवमी का जुलूस निकाला जायेगा.रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम ( चैता दोगोला ) का आयोजन किया गया है, जिसमें आरा बिहार के व्यास श्याम बबुआ व बक्सर बिहार के व्यास मंटू हिटलर के बीच मुकाबला होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के लोगों को एकजुटता के साथ काम करने की बात कही.मुख्य संरक्षक महेंद्र प्रसाद साहू ने बताया कि इस वर्ष 15 वां वर्षगांठ के रूप में रामनवमी पूजा मनाया जा रहा है. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सकेंद्र चौधरी, विनोद पासवान, मंटू चौधरी, गुप्तेश्वर चौधरी, चंदन साव, दिलीप पासवान, सुरेंद्र पासवान, विकाश पासवान, दिलीप ठाकुर, रंजन प्रजापति, अंजन चौधरी, रविन्द्र गुप्ता, सुखसागर पासवान, कन्हाई राम, गोलन साव, डा राहुल प्रजापति, जितेंद्र ठाकुर, रौशन चंद्रवंशी, रामकुमार चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola